Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

ट्रैफिक की फिक्र नहीं, मोबाइल में व्यस्त

  • शहर के तमाम चौराहे भीषण जाम की जद में, ट्रैफिक पुलिस रहती है नदारद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महानगर में ट्रैफिक का हाल किसी से छुपा नहीं है। चौराहों पर जाम लगा रहे, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मोबाइल से फुर्सत नहीं है। शहर के तमाम चौराहों पर ऐसे बेलगाम सिपाहियों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

शहर के टैंक चौराहा, माल रोड, बेगमपुल, रेलवे रोड चौराहा और ईव्ज चौराहे पर मोबाइल पर पुरुष और महिला सिपाही लगे रहते हैं और चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार तो पुलिस अधिकारियों की निगाहें भी पड़ी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से ऐसे सिपाहियों के हौसले बुलंद हो जाते है। इस वक्त शहर में रैपिड रेल के कारण ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट होकर काम करना चाहिये।

लेकिन पुलिस का आलम यह है कि होमगार्ड मोर्चा संभालते हैं और पुलिसकर्मी मोबाइल की दुनिया में खोये रहते है। इनमें महिला सिपाहियों की भूमिका सबसे ज्यादा है। स्कूटी पर बैठी महिला सिपाहियों की फोन पर बात करने की वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद भी पुलिस अधिकारी कार्रवाई करने के मूड में नहीं दिखते है। बेगमपुल पर तो कई बार इस कदर जाम लग जाता है कि वाहन चालक खुद चिल्लाकर मोबाइल में व्यस्त ट्रैफिक पुलिस को बुलाते है। इस कारण कई बार झड़पें तक हो जाती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img