- एक दिन पहले छोटी बहन की हो गई थी मौत
- मुकदमें के जांच अधिकारी व पड़ोसी युवकों के खिलाफ हुआ मुकदमा
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: छपरौली थाना क्षेत्र के बाद बाछौड़ गांव में छोटी बहन की मौत के बाद गुरुवार को जहर का सेवन करने वाली दूसरी बहन वह मां ने भी दम तोड़ दिया।

साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है
https://www.easyhindityping.com/hindi-to-english-translation
गांव में एक ही परिवार में 3 मौत होने पर शौक बना हुआ है वहीं छोटी बहन की मौत पर गांव में हुए हंगामे के बाद छ्परोली थाने पर पड़ोस के दबंगों और दबिश देने वाले दरोगा व पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गांव में शौक की लहर बनी हुई की।
यहां विदित है कि छपरौली थाने के बाछोड़ गांव में पुलिस की दबिश व पड़ोसी दबंगों के गाली गलौज से तंग आकर मां अमरेश व उसकी बेटी प्रीति व स्वाति ने दो दिन पहले जहर का सेवन कर लिया था। पुलिस ने मकान में तोड़फोड़ करते हुए महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया था।
उनके साथ गाली गलौज की थी। हालांकि मृतक बहनों के पिता महक सिंह ने यहां तक आरोप लगाया कि पड़ोसी दबंगों ने उसकी बेटियों को हाथ से पकड़ कर खींचा था। पुलिस देखती रही थी। तीनों मां बेटियों ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर पहले फांसी पर लटकने का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। बाद में उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
आनन-फानन में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। बड़ौत से उन्हें मेरठ अस्पताल में ले गई थी। मेरठ अस्पताल जाते समय छोटी लड़की स्वाति की मौत हो गई थी। जबकि बड़ी लड़की प्रीति व उसकी मां अमरेश की हालत नाजुक बनी हुई थी। उन्होंने बुधवार की रात को दम तोड़ दिया। उनकी मौत से गांव में शोक बना हुआ है।
यहां यह विदित है कि स्वाति की मौत पर गांव में हंगामा हुआ था। शव गांव में आने के बाद ग्रामीयों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था। मृतक बहनों के पिता ने छ्परौली थाने पर पड़ोस के दबंगों व दबिश देने वाले दरोगा व पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
लोगों की भी जुटी हुई है। यह सब मामला मृतक बहनों के भाई द्वारा पड़ोस की दलित किशोरी को भगाकर ले जाने के कारण हुआ।

