- जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए समस्याएं की दूर
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के कार्यों में आ रही बाधाओं की जानकाीर एनएचएआई के अधिकारियों से प्राप्त की।
साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है
https://www.easyhindityping.com/hindi-to-english-translation
जिस पर उन्हांने राजमार्गों के निर्माण में आ रही समस्याओं का समाधान करते हुए कार्य को गति दिए जाने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पानीपत खटीमा 709(एडी), मेरठ-करनाल हइावे 709 (ए), शामली बाईपास, दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर,
शामली-अंबाला के अलावा दिल्ली-यमुनौत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 709 (बी) की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में आ रही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम कैराना संदीप कुमार सिंह, एसडीएम ऊन विशु राजा, एनएचएआई से प्रोजेक्ट मैनेजर ललित मोहन पाल, पीयूष श्रीवास्तव तथा समस्त सड़कों के प्रोजेक्टर मैनेजर मौजूद रहे।

