Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

विधानसभा अध्यक्ष ‘ऋतु खंडूरी’ पहुंची पतंजलि

  • विधान सभा अध्यक्ष का आचार्य बालकृष्ण ने किया स्वागत 

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से भेंट की। पतंजलि पहुंचने पर विधान सभा अध्यक्ष का आचार्य बालकृष्ण ने स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं आचार्य बालकृष्ण के बीच आयुर्वेद एवं योग के प्रचार प्रचार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई| विधानसभा अध्यक्ष ने पतंजलि योगपीठ के कई प्रकल्पों पतंजलि आयुर्वेद कालेज, पतंजलि रिसर्च सेंटर आदि के बारे में भी जानकारी ली।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में चल रहे पतंजलि के योग-आयुर्वेद आदि सभी अभियान ने देश के करोड़ों लोगों की स्वास्थ्य से जुड़ी सोच को नई दिशा व शक्ति दी है। उन्होंने पतंजलि के योग-आयुर्वेद अभियान से स्वास्थ्य, पोषण एवं बेरोजगारी से जुड़ी समस्याओं से मिल रहे समाधान की सराहना की।

इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि में आयुर्वेदिक अनुसंधानात्मक गतिविधियों तथा आयुर्वेदिक औषधियों की उत्पादन विषय पर जानकारी देते हुए विधान सभा अध्यक्ष को आयुर्वेद सिद्धांत रहस्य पुस्तक सहित अनेक आयुर्वेदिक साहित्य एवं प्राचीनतम पांडुलिपियां भी दिखाई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img