Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

पाक के पूर्व जस्टिस बोले-लोगों को जोड़ने के लिए हो धर्म का इस्तेमाल

  • पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस खलीलुर्रहमान रमदे ने कहा कि सभी धर्म एक समान

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस खलीलुर्रहमान रमदे ने कहा कि सभी धर्म एक समान हैं। सभी अपने-अपने धर्म को देखें तो सभी का पैगाम एक ही है। अच्छे इंसान बनो। सभी धर्म में एक ही चीज नजर आएगी। उन्होंने कहा कि आपस में प्यार-मोहब्बत से रहें। गलत काम के खिलाफ जद्दोजहद करो। लोगों को जोड़ने के लिए धर्म का इस्तेमाल करना चाहिए न कि तोड़ने के लिए। ये बातें उन्होंने श्रीराम कथा के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता में कहीं।

गुरुवार को हरिद्वार के कनखल स्थित श्री हरेराम आश्रम में स्वर्ण जयंती समारोह के समापन अवसर पर पाकिस्तान के पूर्व जस्टिस खलीलुर्रहमान रमदे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता के नए संस्करण ‘दिल की गीता का विमोचन किया। पूर्व जस्टिस का संतों के सानिध्य में फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।

इस मौके पर समापन कार्यक्रम के दैरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी (महानिर्वाणी), महामंडलेश्वर स्वामी हंसराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, महंत कमलदास, महंत रघुवीर मुनि आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img