Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

दिल्ली ने लगाई जीत की हैट्रिक, राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर 

  • दिल्ली ने लगाई जीत की हैट्रिक 
  • राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर 
शारजाह, भाषा: शानदार लय में चल रही दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई जिससे वह अंकतालिका में 10 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई।
शिमरोन हेटमायर की 45 रन (24 गेंद में एक चौका और पांच छक्के) और मार्कस स्टोइनिस की 39 रन (30 गेंद में चार छक्के) की पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम यशस्वी जायसवाल (34 रन) और राहुल तेवतिया (38 रन) की जुझारू पारियों के बावजूद 19.4 ओवर में 138 रन पर सिमट गई जिससे यह उसकी लगातार चौथी हार है। दिल्ली कैपिटल्स की यह छह मैचों में पांचवीं जीत है, उसके लिए हेटमायर ने बल्लेबाजी के अलावा क्षेत्ररक्षण में कमाल किया तो वहीं स्टोइनिस ने भी महत्वपूर्ण समय पर बल्ले से अच्छा करने के बाद दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके। राजस्थान को तीसरे ओवर में जोस बटलर (13 रन) के रूप में पहला झटका लगा जिन्हें रविचंद्रन अश्विन (22 रन देकर दो विकेट) ने आउट किया। बटलर ने बड़ा शाट लगाने का प्रयास किया, पर स्क्वायर लेग पर खड़े शिखर धवन ने डाइव करते हुए उनका कैच लपका। पिछले साल अश्विन ने बटलर को मांकडिंग से आउट कर बबाल खड़ा कर दिया था जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प प्रतिद्वंद्विता चल रही है। टीम अपने कप्तान स्टीव स्मिथ (24 रन, 17 गेंद, दो चौके और एक छक्का) पर काफी निर्भर है, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और एनरिच नोर्जे की गेंद पर हेटमायर ने शानदार कैच लिया। हेटमायर ने बल्लेबाजी के अलावा क्षेत्ररक्षण में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, उन्होंने स्मिथ के बाद संजू सैमसन (05) का विकेट लपका जो स्टोइनिस की गेंद को कुछ ज्यादा ही ऊंचा उठा बैठे। हेटमायर ने श्रेयस गोपाल का भी बेहतरीन कैच लपका। अश्विन ने महिपाल लोमरोर को अपना दूसरा शिकार बनाया जिससे उनका स्कोर चार विकेट पर 76 रन हो गया। अब यशस्वी जायसवाल और तेवतिया (29 गेंद, तीन चौके और दो छक्के) पर उम्मीद लगी थी, पर लक्ष्य बहुत दूर था। टीम को अंतिम आठ ओवर में 103 रन चाहिए थे। जल्द ही जायसवाल भी स्टोइनिस की गेंद पर बोल्ड हो गए। तेवतिया को कौगिसो रबाडा ने बोल्ड किया जिन्होंने 3.4 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट झटके। इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने पॉवरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने अच्छी शुरूआत करते हुए लगातार दो विकेट झटके और फिर अंतिम ओवर में केवल तीन रन देकर एक विकेट हासिल किया। हेटमायर जिस तरह से आक्रामक होकर खेल रहे थे, ऐसा लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर बना लेगी लेकिन त्यागी पर लगातार दो छक्के जड़ने के बाद वह एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लांग आन पर तेवतिया को कैच दे बैठे।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img