Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

फ्रेंच ओपन फाइनल में केनिन का सामना इगा से  

पेरिस, एपी: अमेरिका की चौथी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन ने फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना शनिवार को पोलैंड की गैर वरीय इगा स्वियातेक से होगा।
इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन जीत चुकी केनिन ने सातवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा को 6-4, 7-5 से शिकस्त दी। इस सत्र में केनिन का ग्रैंडस्लैम रिकॉर्ड 16-1 का है। स्वियातेक ने अर्जेंटीना की क्वालीफायर नादिया पोडोरोस्का को 6-2, 6-1 से परास्त किया। उन्नीस वर्ष की इस खिलाड़ी की रैंकिंग 54वीं है और उसने कभी टूर स्तर का खिताब भी नहीं जीता है। किसी ग्रैंडस्लैम में वह चौथे दौर से आगे नहीं गई।  वह 1975 में कम्प्यूटर रैंकिंग शुरू होने के बाद से रोलां गैरो पर महिला एकल फाइनल में पहुंचने वाली सबसे निचली रैंकिंग वाली खिलाड़ी बन गई। उसने कहा कि यह सपने जैसा है। मुझे पता है कि मैं बेहतरीन टेनिस खेल सकती हूं लेकिन मैं अपने प्रदर्शन पर हैरान भी हूं। मैंने कभी सोचा नहीं था कि फाइनल में पहुंच सकूंगी।
 उसने चौथे दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप को 6-1, 6-2 से हराया। इससे पहले 2019 की उपविजेता मार्केटा वोंड्रसोवा को मात दी।  वह महिला युगल में भी अमेरिका की निकोल मेलिचर के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img