Monday, August 17, 2026
- Advertisement -

परिवहन मंत्री ने वेबिनार में विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह लखनऊ के अलीगंज स्थित प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी में वेबिनार के माध्यम से परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ विभाग के विभिन्न योजनाओं एवं एजेंडों पर वार्ता की। वेबिनार में एकमुश्त दंड समाधान योजना का क्रियान्वयन, वृक्षारोपण-2022-23 के लक्ष्य के सापेक्ष कार्ययोजना आईजीआरएस संबंधित प्रकरण अनधिकृत एवं ओवरलोडिंग वाहन के खिलाफ प्रवर्तन की कार्यवाही की समीक्षा, डीएल बनवाने की दिशा में और अधिक पारदर्शिता एवं सरलता लाने के प्रयास इत्यादि विषयों पर विस्तार से वार्ता की।

परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारी एकमुश्त शास्ति समाधान योजना का अपने-अपने जनपदों में बेहतर प्रचार-प्रसार करायें। कार्यालयों, बस स्टेशनों एवं अन्य जगहों पर इससे संबंधित होर्डिंग लगवाए, जिससे कि इस योजना की जानकारी सभी वाहन संचालकों को ससमय मिल सके और लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि इस योजना का बेहतर परिणाम मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग पहले से बहुत बेहतर कार्य कर रहा है। इसमें अभी और सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि उप्र के लोगों को सहज, सरल एवं आरामदेह परिवहन सुविधा मुहैया कराई जाये।

परिवहन मंत्री ने कहा कि अनधिकृत एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की गई कार्यवाही एक तरफ जहॉ अवैध बस स्टेशनों एवं अनधिकृत बसों से मुक्ति मिली है वहीं इससे परिवहन निगम के रिवेन्यू में भी विगत माह में बढ़ोत्तरी देखी गयी है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन की कार्यवाही आगे भी जारी रखें, जिससे कि अवैध बस अड्डा एवं बस संचालन की कार्यवाही को पूरी तरह से रोका जा सके एवं ऐसा करने वालों का मनोबल तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि इससे प्राइवेट बस संचालक निगम से अपने बसों को अनुबंधित कराने का स्वयं प्रयास करेंगे। रिवेन्यू बढ़ने से परिवहन विभाग अपनी आंतरिक क्रिया-कलापों को और बेहतर करने के साथ मैनपावर की समस्या को भी दूर करेगा। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू, एमडी निगम आरपी सिंह, विशेष सचिव अखिलेश मिश्रा एवं अरविन्द पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI ब्याज दरों पर ‘वेट एंड वॉच’ मोड में, मिडिल ईस्ट तनाव से महंगाई का जोखिम बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नीतिगत...

Education: UGC-NET जून 2026 की आंसर Key जारी, 18 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट...
spot_imgspot_img