Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

संजय राउत को बागियों की घर वापसी की भी उम्मीद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में अघाड़ी सरकार के पतन व एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद भी शिवसेना नेता संजय राउत की उम्मीदें कायम हैं। राउत ने मंगलवार को कहा कि हमें विश्वास है कि राज्य में यदि मध्यावधि चुनाव कराए गए तो हम 100 सीटें जीतेंगे। उद्धव ठाकरे कह चुके हैं कि मध्यावधि चुनाव करा लो, कौन जीतेगा, कौन हारेगा सब स्पष्ट हो जाएगा।

शिंदे गुट के असली शिवसेना के दावे के जवाब में राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे किसी और के नहीं हो सकते। आप पैसों के दम पर यह नाम नहीं हथिया सकते हैं।

राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि बागियों को सिर्फ पैसा ही नहीं, कुछ और भी दिया गया है। जब भी यह उजागर होगा, बड़ा राजफाश होगा। शिवसेना नेता राउत ने यह भी कहा कि हमें अब भी उम्मीद है कि बागी विधायक घर वापसी करेंगे। हमारी इन विधायकों से बात होती रहती है। ये हमारे लोग हैं और वापस आएंगे। ‘सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते।’

राउत ने कहा कि आप जांच एजेंसी और पैसे से सरकार को हाईजैक नहीं कर सकते हैं। शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े द्वारा भेजे गए उद्धव ठाकरे गुट के विधायकों के अयोग्यता के नोटिस पर कहा कि शिंदे कैंप अगर नोटिस देना चाहता है तो उन्हें देने दीजिए। शिवसेना को पूरा भरोसा है। यदि मध्यावधि चुनाव होगा तो हम 100 सीटें जीतेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img