जनवाणी संवाददाता |
भगवानपुर: भगवानपुर थाना पुलिस की एक टीम ने पिछले दिनों प्रेम राजपुर में हुए बाबूराम हत्याकांड के सातवें आरोपी को डाडा जलालपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
भगवानपुर थाना पुलिस ने बताया है कि आशीष कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी इन्द्रा विहार कालोनी सुनहरा कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि गौरव पंडित ने मुझे फोन करके बताया कि तुम्हारे भाई बाबू का मर्डर हो गया है तथा इस समय उसका शव विनय विशाल अस्पताल रूडकी में है तथा सन्नी त्यागी निवासी चुडियाला ने मुझे बताया कि आज दिन में दीपक सैनी ने मुझे फोन करके बताया था कि 20-25 लडके बाबू और विक्की ठाकुर के साथ रूहालकी शमशान घाट के पास मारपीट कर रहे है तो मै रूहालकी शमशान घाट के पास पहुँचा था तो वहाँ बाबू घायल अवस्था मे पडा था तथा झाडियो से विक्की ठाकुर बाहर आया था।
उसके बाद जब मै विक्की ठाकुर की मदद से बाबू को सरकारी अस्पताल भगवानपुर ले जा रहा था तो रास्ते मे बाबू ने मुझे बताया था कि कुछ दिन पहले मेरा झगडा रोहित राणा से हो गया था उसी कारण आज मुझे रोहित राणा, बन्टी उर्फ बल सिह निवासी खेडा विलासपुर, सचिन कश्यप पुत्र कलीराम निवासी गैस प्लान्ट के पीछे, योगेश डीलर निवासी चौली शाहबुददीनपुर शुभम राणा निवासी रूहालकी, शशांक उर्फ झोझा निवासी रूहालकी, आकाश गुर्जर निवासी शाहपुर भगवानपुर व बाहुबली उर्फ अमन निवासी रूहालकी व 20-25 लोगो ने साथ मिलकर समझौता करने के बहाने बुलाकर मेरे साथ मारपीट कर हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी।
जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना उच्चाधिकारी गणों को दी गयी। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रोहित राणा पुत्र महावीर निवासी ग्राम करौन्दी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा शुभम सैनी पुत्र प्रवीण सैनी निवासी नन्द विहार कालोनी थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। इसके पश्चात फरार अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये गये। मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना में शामिल नामजद अभियुक्त बन्टी उर्फ बल सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम बिलासपुर खेडा थाना नागल जनपद सहारनपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त शंशाक उर्फ झोझा पुत्र हुकुम सिंह निवासी रूहालकी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार तथा योगेश डीलर पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी चौल्ली शाहबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को ग्राम रूहालकी से गिरफ्तार तमंचो के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
आकाश गुर्जर पुत्र अनिल उर्फ खडकू निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया जहां से न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरास में जेल भेजा गया, फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त गण की पतारसी सुरागरसी व तलाश के दौरान ज्ञात हुआ कि बाबू की हत्या में शामिल आकाश उर्फ हकला पुत्र संजय निवासी चौली/मण्डावर थाना भगवानपुर हरिद्वार डाडा जलालपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर खडा है और कही भागने की फिराक में है। परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आये अभियुक्त आकाश उपरोक्त को डाडा जलालपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि साहब मै भी रोहित राणा के बहकावे में आ गया था और रोहित राणा के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिये वह भी बाबू हत्या मे शामिल हो गया।

