
तब्बू एक से बढ़कर एक सशक्त किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी वह सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। हॉलीवुड में ‘द नेमसेक‘ और ‘लाइफ आॅफ पाई’ में तब्बू के किरदारों को काफी सराहा गया। हाल ही में वह अनीस बज्मी की ‘भूल भुलैया 2’ (2022) में नजर आईं। इसमें उन्होंने वही किरदार निभाया जो मूल फिल्म में विद्या बालन ने निभाया था। ‘भूल भुलैया 2’ में तब्बू के साथ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी थे।
भूषण कुमार के टी सिरीज द्वारा निर्मित इस फिल्म ने घरेलू मार्केट में 183 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। इस सफलता के बाद बॉक्स आॅफिस पर तब्बू की साख में खासी बढोतरी हुई है। हमेशा की तरह इस वक्त भी तब्बू की झोली में अनेक सशक्त किरदार वाली फिल्में हैं। वह विशाल की ‘खुफिया’ में गुप्तचर विभाग की अफसर कृष्ण मेहरा का किरदार निभा रही हैं। जिसमें वो अपने ही विभाग के उन अफसरों के नापाक मंसूबों को पता करने में लगी हैं, जो दुश्मन देशों को, देश की अहम सूचनाएं लीक कर रहे है।
इसमें तब्बू जबर्दस्त एक्शन करती नजर आएंगी। अतुल कुलकर्णी फिल्म में तब्बू के पति के किरदार में हैं। अली फजल, आशीष विद्यार्थी और बाग्लादेशी एक्ट्रेस अजमेरी हक भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म की कुछ शूटिंग अमेरिका में भी होनी है। फिल्म ‘खुफिया‘ अमर भूषण के फेमस नॉवेल एस्केप टू नोवेयर‘ पर बेस्ड है। तब्बू, आसमान भारद्वाज की ‘कुत्ते’ में पम्मी नाम की एक लालची महिला कॉन्स्टेबल का किरदार निभा रही हैं। यह ‘अंधा धुन’ के बाद उनका एक और ग्रे केरेक्टर होगा। ‘कुत्ते’ में तब्बू के अलावा अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा और राधिका मदान हैं। फिल्म में तब्बू अर्जुन के अपोजिट हैं लेकिन दोनों के बीच कोई प्यार वाला प्लॉट नहीं है।
फिल्म में अर्जुन कपूर भी एक करप्ट कांस्टेबल के किरदार में नजर आएंगे। तब्बू ने अजय देवगन के अपोजिट वाली एक फिल्म ‘भोला’ भी साइन की है। अजय देवगन के लीड रोल वाली ‘दृश्यम 2’ की शूटिंग हाल ही में तब्बू ने शुरू की है। इसमें वह पुंलिस आई जी का किरदार निभा रही हैं। वहीं अजय देवगन विजय सलगांवकर नाम के कॉमन मेन का किरदार निभा रहे हैं। यह मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2’ का हिंदी रीमेक होगी। अभिषेक पाठक इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें श्रिया सरन और इशिता दत्ता भी हैं। ‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना एक कड़क पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के पहले पार्ट में रोमांस, एक्शन और थ्रिलर का गजब समावेश देखने को मिला था। वैसा ही कुछ इस बार भी दर्शकों को देखने मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के आखिर तक यह फिल्म सिनेमाघरों में आ सकती है।


