- अब शिव और पार्वती की ऐसी फोटो की शेयर
जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: डॉक्युमेंट्री ‘काली’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में लोग लीना मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और विवादित तस्वीर शेयर कर दी है।
Elsewhere…. pic.twitter.com/NGYFETMehj
— Leena Manimekalai (@LeenaManimekali) July 7, 2022
जी हां, लीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवान शिव और मां पार्वती का रोल निभाने वाले कलाकारों की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भगवान शिव और मां पार्वती का किरदार निभाने वाले दोनों अभिनेता धूम्रपान करते दिखाई दे रहे हैं। लीना ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कहीं और’।

हिंदुओं को गाली देना = धर्मनिरपेक्षता?
This is not about creative expression but deliberate provocations
Abusing Hindus = secularism?
Insulting Hindu Astha = liberalism?Leena is emboldened because she knows she has backing of an ecosystem which includes Left,Cong,TMC
So far TMC has not ACTED on Mahua Moitra pic.twitter.com/t4usGw1UTZ
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) July 7, 2022
लीना मणिमेकलई के इस ट्वीट पर राजनेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए हैं। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने लीना की इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह रचनात्मक अभिव्यक्ति की बात नहीं है, यह तो जानबूझकर उकसावे का मामला है। हिंदुओं को गाली देना = धर्मनिरपेक्षता? हिंदू आस्था का अपमान = उदारवाद?’ इतना ही नहीं शहजाद ने आगे लिखा, ‘लीना की हिम्मत इसलिए इतनी बढ़ती जा रही है क्योंकि उसको पता है कि लेफ्ट पार्टियां जैसे कांग्रेस, टीएमसी उनके सपोर्ट में खड़ी है। अभी तक टीएमसी ने महुआ मोइत्रा के ट्वीट पर रिप्लाई नहीं दिया है।’
Madame @LeenaManimekali .
You have not stuck to your commitment & promise you made to this country.
It’s 8 yrs now that @narendramodi ji is the PM & you have still not packed your bags to China or Pakistan .
U are a liability to this country . #ArrestLeelaManimekalai pic.twitter.com/4AiKiloLNK— Ashoke Pandit (@ashokepandit) July 5, 2022
पीएम मोदी पर लीना ने कह दी थी ये बात
विवाद के बीच पीएम नरेंद्र मोदी पर लीना का पुराने ट्वीट वायरल होने लगा है। फिल्म निर्माता ने 2013 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर लिखा था, “मैं अपने पासपोर्ट, राशनकार्ड, पैनकार्ड और अपनी नागरिकता को सरेंडर कर दूंगी अगर मोदी मेरे जीवनकाल में इस देश के पीएम बने। मैं कसम खाती हूं!”

