जनवाणी संवाददाता |
हरिद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने कहा कि पत्रकारों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ पत्रकारिता करनी चाहिए। क्योंकि पत्रकारों द्वारा लिखी गयी खबर का असर देश और दुनिया तक होता है। समस्याओं का निराकरण करना पत्रकारों का कर्तव्य होता है लेकिन नकारात्मक दृष्टिकोण के स्थान पर सकारात्मक सोच का होना नितांत आवश्यक है।
बुधवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया जनपद इकाई हरिद्वार का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पत्रकारों का प्रभाव पूरी दुनिया में कायम है। बालकृष्ण ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन रोकने के लिए होमस्टे के साथ पहाड़ी कृषि को जोड़ना होगा।
मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष राहुल वर्मा, महासचिव संदीप रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शिवा अग्रवाल, उपाध्यक्ष राव रियासत पुंडीर, उपाध्यक्ष निशा शर्मा, कोषाध्यक्ष मयूर सैनी, संगठन सचिव रजत चौहान, सचिव सचिव दीपक मौर्य, शमशेर बहादुर बम सचिव, सुनील कुमार प्रचार सचिव, अश्वनी विश्नोई समारोह सचिव और विधि सलाहकार सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट को शपथ दिलाई। जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर एहसान अंसारी, डॉक्टर धूम सिंह सैनी, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, स्वरूप पूरी, आनंद गोस्वामी, सतीश गुजराल, अमरीश कुमार, मंजू नेगी, गणेश वैद्य, सुमित यशकल्याण, पुलकित शुक्ला, सचिन कुमार ने शपथ ली।

