- परतापुर के सरस्वती विहार में रात एक बजे लगी भयंकर आग
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कैम्पो पेंट केमिकल फैक्ट्री में शनिवार देर रात एक बजे के करीब भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची छह गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थी।

सीएफओ संतोष कुमार ने बताया कि गढ़ रोड स्थित सम्राट पैलेस निवासी शैलेंद्र रस्तोगी की सरस्वती विहार स्थित कैम्को पेंट केमिकल फैक्ट्री है। जिसमें आग लगने की सूचना मिली। तुरंत छह गाड़ियां रवाना कर दी गई। फैक्ट्री में पेंट बनता है और इसको बनाने के लिए तमाम केमिकल मौजूद है।
आग ने गोदाम में रखे केमिकल के ड्रम को चपेट में लिया है। आग लगने से आग की लपटें उठने लगी और काला धुआं देखते देखते चारों तरफ भर गया। अंधेरी रात होने के कारण आग के बारे में मौजूद पुलिस कर्मियों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

फायर ब्रिगेड की गाडियां बार बार पानी लेने जाती और आग बुझाने की कोशिश करती। आग की सूचना मिलते ही आसपास के काफी लोग एकत्र हो गए थे।

