Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

15 से भारी और 17 से हलके वाहनों का होगा रूट डायवर्जन

  • भैंसाली बस अड्डा आज से बंद, सोहराबगेट डिपो में हुआ शिफ्ट
  • जगह-जगह लगाए सीसीटीवी कैमरे, कांवड़ मार्ग पर कट भी बंद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन प्लान को अंतिम रूप बुधवार को दे दिया गया है। अब 15 जुलाई की रात को बारह बजे से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन होगा। वहीं हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन 17 जुलाई की रात से होगा। वहीं इसको लेकर जहां एक ओर पुलिस ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं तो वहीं दूसरी ओर कांवड़ मार्ग पर कट भी बंद कर दिए गए हैं।

एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली- गौतमबुद्घनगर, गाजियाबाद की ओर से जाने वाला समस्त यातायात जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, हरिद्वार व देहरादून जाना है। ऐसे समस्त वाहन गाजियाबाद से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे डासना इंटरचेंज होते हुए हापुड़ रोड पिलखुुवा से गांव निजामपुर तिराहा से हापुड़ बाइपास, ततारपुर तिराहा बाइपास से टियाला अंडर पास से दाहिने मुड़कर मेरठ में प्रवेश कर कस्बा किठौर होते हुए किठौर तिराहे से बाएं मुड़कर मस्बा परीक्षितगढ़ से बड़ा मवाना स्थित बस अड्डा पुलिस चौकी से बाएं मुड़कर छोटा मवाना पुलिस चौकी से दाहिने मुड़कर कस्बा बहसूमा, रामराज की सीमा में प्रवेश कर मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर व सहारनपुर की ओर जा सकेंगे।

14 11

जिन वाहनों को हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है। ऐसे वाहन मीरापुर से गंगा बैराज बिजनौर, नजीबाबाद होकर हरिद्वार हरिद्वार, देहरादून की ओर जा सकेंगे। पुलिस चौकी साइलो द्वितीय हापुड़ व टियाला अंडरपास से खरखौदा-मेरठ की ओर कोई वाहन आने नहीं दिया जाएगा। जिन वाहनों को केवल मेरठ तक आना है। वह किठौर से बाएं मुड़कर मेरठ की ओर आ सकेंगे। देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाला समस्त यातायात जिसे दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर की ओर जाना है,

ऐसे समस्त चाहन मीरापुर रामराज मुजफ्फरनगर से बहसूमा में प्रवेश कर छोटा मवाना पुलिस चौकी से बाएं मुड़कर बड़ा मवाना बस अड्डा पुलिस चौकी से परीक्षितगढ़ रोड की ओर डायवर्ट कर दिए जाएंगे। केवल मेरठ की और आने बाले वाहनों को ही पुलिस चौकी छोटा मवाना से मेरठ की और आने दिया जाएगा। देहरादून हरिद्वार सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसे हुए दिल्ली गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर जाना है।

ऐसी सभी रोडवेज की बसें छोटा मवाना पुलिस चौकी से थाना गंगानगर के पास कसेरूखेड़ा नाला के सहारे बने परीक्षितगढ़ रोड से जेलचुंगी, विश्वविद्यालय, तेजगढ़ी चौराहा से बस अड्डे तक जा सकेंगी। रोडवेज की बसों को तेजगढ़ी चौराहे से बिजली बंबा पुलिस चौकी की और हापुड़ रोड पर नहीं जाने दिया जायेगा। मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले यात्री वाहन व रोडवेज बस आदि जिन्हें मेरठ से होकर देहरादून हरिद्वार सहारनपुर व मुजफ्फरनगर बिजनौर की ओर जाना है,

13 9

ऐसे वाहन जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की पुलिस चौकी नानपुर से गढ़ रोड से प्रवेश कर मेरठ की सीमा में थाना किठौर के रास्ते से डिग्गी तिराहा से दाहिने मुड़कर यूनिवर्सिटी के सामने होते हुए जेलचुंगी चौराहे से दाहिने मुड़कर परीक्षितगढ़ रोड बीएनजी स्कूल तिराहा से बाएं मुड़कर कसेरूखेड़ा के नाले के सहारे थाना गंगानगर चौराहा से दाहिने मुड़कर छोटा मवाना पुलिस चौकी के सामने से बहसूमा, रामराज, थाना रामराज मुजफ्फरनगर की सीमा में प्रवेश कर मीरापुर जानसठ होते हुए सहारनपुर व मुजफ्फरनगर तथा गंगाराज, बिजनौर नजीबाबाद होकर देहरादून, हरिद्वार की ओर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

भैंसाली बस अड्डा किया बंद

दिल्ली रोड भैंसाली बस अड्डे कांवड़ यात्रा के चलते बंद कर दिया गया है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 14 जुलाई की सुबह आठ बजे से 27 जुलाई की रात बारह बजे तक भैंसाली बस अड्डा बंद रहेगा। दिल्ली मार्ग पर संचालित होने वाली सभी रोडवेज बसों का संचालन सोहराब गेट बस अड्डे से गढ़ रोड शिफ्ट किया गया है।

15 10

जहां से रोडवेज की बसे डायवर्जन रूट के अनुसार सोहराब गेट बस अड्डे से चलेगी और इसी मार्ग से आएगी। गांधी आश्रम चौराहे से आगे हापुड़ अड्डे की ओर किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा।

बागपत रोड पर भी किया गया बदलाव

बागपत रोड पर चलने वाली रोडवेज की बसे 14 जुलाई की सुबह आठ बजे से भैंसाली बस अड्डे के बजाय बागपत बाइपास से ही चलेगी और शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगी। वहीं, बड़ौत मार्ग पर चलने वाली रोडवेज की बसे भी भैंसाली बस अड्डे की बजाय रोहटा रोड बाइपास से ही चलेगी और शहर के अन्दर प्रवेश नहीं करेगी।

वैकल्पिक मार्ग

दिल्ली, गौतमबुद्धनगर गाजियाबाद से आने वाला यातायात यदि किसी भूल-चूक से मेरठ की ओर आ जाता है तो उसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर कट अंडरपास से हापुड़ रोड पर थाना भोजपुर के सामने से होते हुए पुलिस की साईलो द्वितीय से दाहिने मुड़कर टियाला अंडरपास होते हुए किठौर होते हुए मेरठ की ओर भेज दिया जाएगा।

प्राइवेट बसों की ये की गई है व्यवस्था

  1. मवाना, हस्तिनापुर, मीरापुर व बिजनौर के लिए चलने वाली बसे थाना गंगानगर तिराहे से ही चलेंगी।
  2. परीक्षितगढ़ रोड पर चलने वाली समस्त प्राइवेट बस बी एनजी स्कूल तिराहा अब्दुल्लापुर से चलेगी।
  3. हापुड़ रोड पर हापुड़-बुलंदशहर के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें बिजली बंबा पुलिस चौकी हापुड़ रोड से ही चलेंगी।
  4. सरधना व शामली के लिए चलने वाली रोडवेज और प्राइवेट बस कंकरखेड़ा बाइपास फ्लाईओवर से चलेंगी।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img