Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: रेल मंत्री

  • कार्यकताओं को अभी से लोकसभा चुनाव में जुटने को कहा

जनवाणी संवाददाता |

छुटमालपुर: शुक्रवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मिलन गार्डन में स्क्रीनिंग कमेटी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक का शुभार्ंभ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और भारत माता के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं और वंचित वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास करें। रेल मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभांवितों से संवाद भी किया और उन्हें चेक व प्रमाण पत्र सौंपे। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का श्रेय कार्यकतार्ओं को दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं की लगन व मेहनत से ही केंद्र और अधिकांश राज्यों में भाजपा सरकार का गठन हुआ है। कार्यकर्ता सहारनपुर लोकसभा और बेहट विधानसभा क्षेत्र में मिली हार को जीत में बदलने को अभी से कमर कसें और सभी एकजुट होकर मेहनत करें। इससे पूर्व रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने एएचपी इंटर कालेज पहुंचकर विद्यालय संस्थापक स्वतंत्रता सेनानी स्व. छज्जू सिंह पुंडीर की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रबंधिका के पति राजकुमार पुंडीर और प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ ने उनका स्वागत किया। लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम के दौरान कुछ समय पूर्व भीम आर्मी छोड़कर भाजपा में आए मुन्नीलाल शिंदे ने रेलमंत्री को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भी भेंट की। लाभार्थियों से संवाद के उपरांत रेल मंत्री ने पार्टी के लोकसभा क्षेत्र संयोजक बिजेंद्र कश्यप के आवास पर दोपहर भेज किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश सचिव बिजेंद्र कश्यप, साहब सिंह पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष दुबेसिंह कांबोज, विकास गुप्ता, अंकित वर्मा, योगेश धीमान, धर्मपाल सैनी, सतीश राठौर आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img