Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

हाथो में ड्रिंक लिए झूमती नज़र आई ‘अजय देवगन’ और ‘काजोल’ की बेटी!

  • ‘अजय देवगन’ और ‘काजोल’ की बेटी ‘न्यासा देवगन’ पार्टी में दोस्तों संग ड्रिंक करती आयी नज़र, वायरल हुई वीडियो
  • दोस्तों संग वेकेशन मनाने में बिजी है न्यासा देवगन, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे फोटो और वीडियो

डिजिटल फीचर डेस्क |

बॉलीवुड के स्टार किड्स अक्सर अपनी हरकतों की वजह से इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को एक पार्टी में दोस्तों के साथ ड्रिंक करते देखा गया था। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रहे है। बीते दिन ऐसा ही एक वीडियो अजय देवगन और काजोल की बेटी ‘न्यासा देवगन’ का भी वायरल हो रहा है। न्यासा देवगन इस वीडियो में दोस्तों के साथ मजी करते हुए नज़र आ रही है साथ ही हाथो में ड्रिंक्स लेकर गाने पर झूमती रही है।

न्यासा ने इस वीडियो में ब्लू कलर का गाउन पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में न्यासा अपने दोस्तों के साथ मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं। स्टारकिड के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले भी न्यासा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह समुद्र किनारे बैठकर ड्रिंक करती नजर आ रही थीं। बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का एक पार्टी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में आर्यन दोस्तों के साथ एक क्लब में एंजॉय करते नजर आ रहे थे। वीडियो में आर्यन ड्रिंक भी कर रहे थे, जिसे देखकर लोग स्टारकिड को खूब खरी-खोटी सुना रहे थे।

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अभी से अपने ग्लैमरस लुक्स से बॉलीवुड की एक्ट्रेस को टक्कर देती हुई नज़र आ रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img