Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

गरीबों का उपचार जरूर करें: बृजेश

  • कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
  • सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने पर दिया बल, कहा एक कुली की तरह भरोसा जीते डाक्टर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले चिकित्सकों के सम्मान समारोह में शामिल होने डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक मेरठ पहुंचे। यहां पर कोरोना काल में मरीजों की सेवा करने व अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने डाक्टरों को भगवान बताते हुए कहा कि अस्पताल में यदि कोई ऐसा मरीज मिल जाए जिसके पैर में चप्पल न हो, पेट में खाना और तन पर कपड़े न हो तो उसका इलाज जरूर करना चाहिए।

सरकारी अस्पतालों के पास अपने स्टाफ व मरीजों का आंकड़ा होना चाहिए

डिप्टी सीएम ने डाक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अस्पताल में चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट उसके स्टाफ व मरीजों का पूरा आंकड़ा अस्पताल के हेड के पास होना चाहिए। इसमें वह सभी संसाधन भी शामिल है, जो अस्पताल में मौजूद रहते है। 37 अस्पताल है पूरे प्रदेश में जिनमें कंप्यूटर से मरीजों की पर्ची बनाई जाती है।

जबकि बड़ी संख्या में आज भी मरीजों का नाम रजिस्टरों पर ही लिखा जाता है। ऐसे में अस्पतालों के पास अपने मरीजों का पूरा डाटा होना चाहिए। हो सके तो मरीजों का फोटो खींचकर हमे मोबाइल पर भेजे जिससे उनका रिकार्ड रखा जा सके।

सरकार के पास रोज डेढ़ लाख मरीजों का रिकार्ड आता है

उन्होंने कहा कि योगी सरकार की पहली प्राथमिकता है कि किसी भी मरीज को बिना इलाज के लिए भटकना न पड़े। सरकार के पास रोजाना डेढ़ लाख से अधिक मरीजों का आंकड़ा आता है। इनमें से 12 हजार मरीज गंभीर श्रेणी के होते है जिनमें एक्सीडेंट व दूसरे हादसों के शिकार मरीज होते है।

जिन्हें तुरंत इलाज की जरूरत होती है। 8 हजार मरीज ऐसे होते है जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होते है जैसे दिल व किडनी की बीमारी के मरीज। साथ ही प्रदेश में रोजाना 5 हजार आॅपे्रेशन किए जाते है इनमें मेडिकल कॉलेज व पीजीआई को छोड़ दिया जाए।

मरीजों का भरोसा जीतना जरूरी

डिप्टी सीएम ने चिकित्सकों से कि उन्हें एक कुली की तरह काम करना चाहिए। जिस तरह रेलवे स्टेशन पर इंक्वइरी काउंटर होने के बाद भी लोग वहां जाने के बजाए कुली के पास जाना पसंद करते है। ठीक उसी तरह लोगो में भी डाक्टरों के प्रति भरोसा होना चाहिए कि वह जिस तरह लाल कोट पहने कुली जो ढूंडते है उसी तरह सफेद कोट पहने डाक्टरों को भी ढूंढे। यह भरोसा कायम करना होगा तभी मरीजों व डाक्टरों के बीच एक रिश्ता कायम होगा।

जैनरिक दवाइयां असली होती है

आम जनता को सस्ती दवाइयां मुहैया कराने के लिए सराकर ने जैनरिक दवाइंयों के प्रचार पर जोर दिया है। मरीजों में जैनरिक दवाइंयों के प्रति सुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। जैनरिक दवाइंया असली होती है, यह केवल इसलिए सस्ती होती है क्योंकि यह किसी कंपनी के रैपर में लिपटी हुई नहीं होती।

डाक्टरों से भी जैनरिक दवाइयों का साल्ट लिखने को कहा गया है। डिप्टी सीएम ने चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले डाक्टरों को सम्मानित किया जिनमें डा. अधीर, डा. संजीव सक्सैना, डा. सुभाष यादव, डा. पुनीत कालरा, डा. ध्रुव, डा. शिवानी कालरा, डा. विरोत्तम तोमर, डा. ज्ञानेश्वर टोंक समेत 50 चिकित्सक शामिल रहे।

महिलाओं की 100 प्रतिशत डिलीवरी अस्पतालों में होनी चाहिए

किसी भी अस्पताल में डिलीवरी के लिए पहुंचने वाली महिला को वापस नहीं भेजा जाना चाहिए। हर प्रसूता की डिलीवरी अस्पतालों में डाक्टरों की निगरानी में होनी चाहिए। साथ ही डिलीवरी होने के 48 घंटे बाद तक महिला व उसके नवजात शिशु को अस्पताल में डाक्टरों की निगरानी में रखा जाना चाहिए। सभी सेवाआएं व सुविधाएं मुफ्त मिलनी चाहिए। मां व शिशु को सभी टीके लगने चाहिए यह सभी सुविधाएं सरकारी अस्पतालों में निशुल्क है।

ऊर्जा राज्य मंत्री के आवास पर गए डिप्टी सीएम पाठक

मेरठ: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मेरठ पहुंचे जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पहुंचे जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर कर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एम एल सी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, मंडल अध्यक्ष राम कुमार चौबे, मंडल अध्यक्ष प्रमोद दीक्षित, मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष डॉ वकुल रस्तोगी आदि मौजूद रहें।

डिप्टी सीएम ने किया डा. संजय गुप्ता को सम्मानित

मेरठ: प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को गंगानगर में रोटरी क्लब द्वारा स्थापित डायलेसिस सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने हेल्थ केयर के डा. संजय गुप्ता समेत तमाम डाक्टरों को सम्मानित किया।

29 16

इसके अलावा क्रिस्टल पैलेस में एक मीडिया समूह के द्वारा भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्विनी त्यागी आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img