Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

सेंट मेरीज के लक्ष्य बने जिला टॉपर

  • स्नेहा, हर्षिता, स्नेह जैन, अपूर्वा और नियति 97.75 प्रतिशत अंक लाकर रहे दूसरे स्थान पर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रविवार को काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएसई) की ओर से आईएससी 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। आईएसीएस 12वीं का परिणाम 99.97 प्रतिशत रहा है। मेरठ जिले की बात करे तो इस वर्ष सेंट मेरीज एकेडमी के कॉमर्स वर्ग के छात्र लक्ष्य जैन ने 98.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जिले के चार आइसीएसई बोर्ड के स्कूलों में 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी। दूसरे स्थान की बात करे तो सोफिया और सेंट मेरीज एकेडमी की स्नेहा, हर्षिता, स्नेह जैन, अपूर्वा और नियति ने संयुक्त रूप से 97.75 प्रतिशत अंक लाकर प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर सेंट मेरीज एकेडमी की नव्या, कमन जैन और सोफिया स्कूल की इशिका ग्रोवर और नियति तोमर रही। जिन्होंने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किए।

सेंट मैरी के वंदित को मिले 94.5 अंक

सेंट मैरिज के इंटर के छात्र वंदित मित्तल को गणित में शतप्रतिशत अंक मिले। उसने 94.4 अंक हासिल किए। शास्त्रीनगर निवासी आशीष मित्तल और रीमा मित्तल के बेटे वंदित का कहना है कि गणित उसका प्रिय विषय है। वो नियमित पढ़ाई में विश्वास करता है और स्कूल की पढ़ाई पर पूरा फोकस रहता है। वंदित की सफलता पर उसके ताऊ अजय मित्तल और ताई ने मिठाई खिलाई।

बीबीए की पढ़ाई करना चाहते हैं लक्ष्य

सेंट मेरीज एकेडमी के 12वीं छात्र लक्ष्य जैन ने 98.5 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जैन नगर निवासी लक्ष्य जैन के पिता हर्ष जैन एडवोकेट हैं और मां राखी जैन गृहिणी हैं। लक्ष्य का कहना है कि दिन में रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई की। साथ ही मैथ्स के लिए कोचिंग किया था। जो भी कोचिंग में पढ़ा उसकी पढ़ाई भी अच्छे से की।
उन्होंने बताया कि अब उन्हें बीबीए की पढ़ाई करनी है। हालांकि अभी तक कॉलेज का निर्णय नहीं लिया है। लक्ष्य ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट भी दिया है। पढ़ाई के अलावा उन्हें रेप करने का भी शौक है। रैपिंग में वह फ्रंट से कॉम्पीटिशन में हिस्सा ले चुके हैं। इस आॅनलाइन प्रतियोगिता में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा फिट रहने के लिए स्पोर्ट्स में क्रिकेट भी खेलते हैं।
स्कोर ग्राफ: इकॉनोमिक्स- 97,वाणिज्य- 100,एकाउंट्स- 93,मैथ्स – 100

सोफिया ने पहली बार जारी किया मानविकी का परिणाम

सोफिया गर्ल्स स्कूल में प्रथम बार मानविकी का परिणाम जारी हुआ है। मेरठ में किसी भी स्कूल में आईएससी 12वीं में मानविकी नही है। सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर गेल का कहना है कि प्रथम बार आए परिणाम से खुशी है और छात्राओं ने बेहतर किया है।

इसी क्रम में छात्राओं का भी कहना था कि मानविकी के लिए कई बार बोर्ड बदलकर छात्राएं दूसरे स्कूलों में जाती थी, लेकिन अब आईएससी 12वीं में ही मानविकी आ गया है, तो बेहतर हो गया, क्योंकि आईएएसी में मानविकी में अलग तरह की च्वाइस भी हैं। मानविकी में गणित भी लिया जा सकता है।

गणित, पाल साइंस में 100 अंक अधिक, बाकी 99 भी खूब आए

12वीं के परिणाम में गणित व पॉल साइंस में भी 100 में से 100 अंक आए। बाकी इंग्लिश, भूगोल, कॉमर्स में भी 99 प्रतिशत अंक छत्र-छात्राओं ने लिए हैं। हालांकि आईसीएसई बोर्ड व आईएससी में शतक व 99 अंक की भरमार हर बार देखने को मिलती है और इस बार भी यही स्थिति है।

कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं शौर्य जैन

सेंट मेरीज एकेडमी के छात्र शौर्य जैन ने विज्ञान वर्ग में 97.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जैन नगर निवासी शौर्य जैन के पिता आलोक जैन सीए हैं और मां डा. सपना जैन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर हैं। शौर्य का कहना है कि परीक्षा की तैयारियों के लिए रोजाना दिन में चार घंटे पढ़ाई की।

इसके अलावा किसी भी विषय का कोचिंग नहीं लिया है। सिर्फ सेल्फ स्टडी पर ही पूरा ध्यान दिया और स्कूल में क्लासेज अटेंड की। उन्होंने बताया कि भविष्य में कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करेंगे। इसके लिए अभी कॉलेज का निर्णय नहीं लिया है और कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट दिया है। इसके अलावा उन्हें ओलंपियाड में हिस्सा लेना पसंद है। हाल ही में कंप्यूटर ओलंपियाड में प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया था। हाईस्कूल में भी शौर्य ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया था।
स्कोर ग्राफ: मैथ्स-100, फिजिक्स-97, केमिस्ट्री-95, कंप्यूटर साइंस-94

सेल्फ स्टडी पर फोकस रहा अब सीए की तैयारी में लगना है

सोफिया गर्ल्स स्कूल की स्नेहा का लक्ष्य सीए बनने का ह। स्नेहा ने 97.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने जो भी सफलता पाई है, वह सेल्फ स्टडी से पाई है। उनका कहना है कि पढ़ाई के दौरान अपने टॉपिक पर फोकस रखती थी और जिस भी विषय में समस्या आती थी, तो तुरंत अपनी शिक्षिका से पूछती थी।

केवल कुछ दिन के लिए गणित में टॉपिक मजबूत करने को टयूशन ली थी। इसके अलावा उनकी बुआ भी उन्हें समय समय पर गाइड करती थी। स्नेहा के पिता पराग जैन बिजनेसमैन और मां रुचि जैन हैं। जोकि गृहिणी हैं। इसके अलावा उनकी प्रेरणा उनकी एकाउंट की शिक्षिका हैं।
अंक स्कोर: गणित-100, इंग्लिश-98, इको-92, एकाउंट-96, बिजनेस स्टडी-97

यू-ट्यूब से ली मदद, एसएससी की तैयारी में जुटेंगी हर्षिता

सोफिया गर्ल्स स्कूल की हर्षिता ने संयुक्त रूप से 97.75 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनका लक्ष्य एसएससी की तैयारी कर मुकाम हासिल करना है। बाकी उन्होंने भी सेल्फ स्टडी पर फोकस किया और यू-ट्यूब से समय समय पर मदद ली, जिसका बहुत लाभ मिला।

इसके अलावा उनके पिता नरेश कुमार टेक्सटाइल व मां शशि प्रभा तोमर इस्माईल इंटर कालेज में शिक्षिका हैं। हर्षिता का कहना है कि पढ़ने के समय उनकी बहन भी उन्हें समय समय पर गाइड करती रही हैं और काफी मदद मिली। बाकी शौक कोई खास नही है। अलग तरह की कुछ किताबों को पढ़ना है और अपनी प्रेरणा अपनी बहन को मानती हैं। जोकि उनसे काफी बड़ी भी हैं।
अंक स्कोर: इंग्लिश-99, इको-96, कॉमर्स-99, गणित-97, एकाउंट-92

सिविल सर्विस में जाना है इसलिए अभी से ही तैयारी की शुरू

सोफिया गर्ल्स स्कूल की अपूर्वा पंवार का कहना है कि वह सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं और उसकी तैयारी उन्होंने अभी से ही शुरू कर दी है। उनके पिता सुदेश कुमार बिजनेसमैन व मां रेनू गृहिणी हैं और सेल्फ स्टडी पर फोकस करते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई की है। रोजाना छह से सात घंटे की पढ़ाई रहती थी।

अपूर्वा का कहना है कि वह मां को प्रेरणा मानती हैं। बाकी उनका शौक रीडिंग व गीत संगीत के बीच में रहना है। इसके अलावा मानविकी विषय से वह संतुष्ट हैं और उनका कहना है कि आगे यह विषय बहुत काम आएगा, जिस क्षेत्र में वह जाना चाहती हैं।
अंक स्कोर: इंग्लिश-96, गणित-99, भूगोल-99, इतिहास-97, पॉल साइंस-97

बीए आॅनर्स करना चाहते हैं कमन

सेंट मेरीज एकेडमी के छात्र कमन जैन ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जैन नगर निवासी कमन का कहना है कि उन्होंने मैथ और इको की पढ़ाई ट्यूशन से की है। कमन के पिता पंकज जैन बिजनेसमेन और मां शिना जैन गृहिणी है। कमन को म्यूजिक सुनने का शौक है।
स्कोर ग्राफ: इको-97, बिजनेस-99, अकाउंट-99, मैथ्स-99, अंग्रेजी-95

यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है इशिता

सोफिया गर्ल्स स्कूल की छात्रा इशिता ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इशिता का कहना है कि अब वह यूपीएससी की तैयारी कर रही है। इशिता के पिता धीरज कुमार सीडीए में है और मां अंजली भी सीडीए में कार्यरत है। इशिता बॉस्केटबॉल में स्टेट लेवल की खिलाड़ी भी रह चुकी है। पढ़ाई के बारे में उनका कहना है कि पढ़ने के लिए केवल एकाग्रता की जरूरत होती है न कि घंटों पढ़ाई की।
स्कोर ग्राफ: मैथ-100, अंग्रेजी-99, कॉमर्स-97, इको-94, अकाउंट-94

बीए, एलएलबी कर हर क्षेत्र की जानकारी रखना चाहती हैं नियति तोमर

सोफिया गर्ल्स स्कूल की नियति तोमर का कहना है कि वह बीए, एलएलबी करके हर क्षेत्र में जानकारी रखना चाहती हैं और एलएलबी के बाद तय करेंगी, वह क्या करना चाहती हैं। इसके अलावा उनके पिता डा. नीरज कुमार व मां डा. ज्योति हैं, दोनों डेंटिस हैं। नियति का कहना है कि अधिकांश तौर पर सेल्फ स्टडी की है और मानविकी लेने के लिए उन्होंने सेंट मेरी से सोफिया स्कूल में शिफ्ट किया था,

क्योंकि मेरठ में आईएससी में पहली बार मानविकी आई थी। इसके अलावा कथक में प्रभाकर व विषारद, म्यूजिक में जूनियर डिप्लोमा, कराटे में ब्राउन बेल्ट है और शिक्षिका नमिता का बहुत सहयोग रहा और आगे ब्लैक बेल्ट की तैयारी कर रही हैं। साथ ही एनएएस कालेज के सेक्रेटरी अमित शर्मा और संदीप सांगू ने उन्हें बधाई दी है।
अंक स्कोर: पॉल साइंस-100, फिजिकल एजुकेशन-98, इंग्लिश-97, भूगोल-96, हिस्ट्री-95

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img