01.. असम में अल कायदा टेरर मॉडयूल का बड़ा खुलासा। दो मदरसे सील, 12 जिहादी भी गिरफ्तार।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य में दो टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 12 संदिग्ध जिहादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनका लिंक अलकायदा से होने का आरोप है।

02.. पार्थ चटर्जी के 15 और ठिकानों पर छापे की तैयारी। अस्पताल ले जाते वक्त अर्पिता मुखर्जी हुईं बेहोश।
बंगाल शिक्षक घोटाला भर्ती केस में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का मेडिकल चेकअप कराया गया। अस्पताल ले जाते समय अर्पिता बेहोश गईं। वहीं अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। फिलहाल 15 और ठिकानों को ईडी खंगालेगी।

03.. दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, सोमवार तक स्थगित। निलंबित सांसदों का धरना खत्म, प्रह्लाद जोशी बोले- गांधी प्रतिमा के नीचे चिकन खा रहे थे सांसद।
शुक्रवार को भी संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ। इसके बाद दोनों सदन सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिए गए। उधर, निलंबित 27 सांसदों का धरना भी आज खत्म हो गया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- गांधी जी की प्रतिमा के पास चिकन खाया जा रहा था।

04.. भगवंत मान सरकार के रडार पर पूर्व कांग्रेसी मंत्री तृप्त बाजवा। जमीन सौदे में 28 करोड़ के घोटाले का आरोप, बड़े एक्शन की तैयारी में मुख्यमंत्री।
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के रडार पर पूर्व कांग्रेसी मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा आ गए हैं। उनके साथ 2 आईएएस अफसरों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। इन पर अमृतसर में जमीन के सौदेबाजी में 28 करोड़ के घपले का आरोप है। सीएम मान बड़े एक्शन की तैयारी में हैं।

05.. रामपुर तक पहुंची आईएसआईएस की धमकी भरी चिट्ठी, भय के साए में अनुवा गांव। इस्लामिक स्टेट के भय से गांव वाले चारा लेने नहीं जा रहे खेत।
यूपी के रामपुर जिले के अनुवा गांव में आतंकी संगठन आईएसआईएस के धमकी भरे खत से पूरे गांव भय और आतंक का माहौल है। लोग डर के चलते बैठे-बैठे बेहोशी की हालत में चले जाते हैं। जिस घर के गेट में लाल कपड़े में लिपटे वो 4 खत मिले, उस घर पर 4 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। गांव के 5 लोगों के अलावा पूरे गांव को सरीन गैस से मारने की धमकी दी गई है। लिखा है, “गांव के एक-एक व्यक्ति पर हमारे एजेंट्स की नजर है। 10 अगस्त डेडलाइन है।”

06.. अर्पिता मुखर्जी की चार ‘गायब’ कारों को ढूंढ रही है ईडी। सूत्रों का दावा, गाड़ियों में भी भरी है ढेरों नकदी।
सूत्रों के मुताबिक- अर्पिता की गिरफ्तारी के समय सिर्फ एक सफेद रंग की मर्सिडीज कार सीज की गई थी। ईडी सूत्रों ने बताया है कि इन मिसिंग गाड़ियों में भारी संख्या में कैश था। इनकी तलाश में ईडी लगातार रेड्स कर रही है और कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

07.. राजस्थान में वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश। हिमाचल प्रदेश का पायलट शहीद।
राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के पायलट की मौत हो गई। पायलट की पहचान मोहित निवासी संधोल मंडी के रूप में हुई है।

08.. दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेसी नेता पवन खेड़ा को दिया निर्देश। जयराम रमेश को भी भेजा समन।
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश, पवन खेरा और नेट्टा डिसूजा को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा दायर एक दीवानी मानहानि के मुकदमे पर समन जारी किया है। कांग्रेस के तीन नेताओं को स्मृति ईरानी के खिलाफ लगे आरोपों के संबंध में सोशल मीडिया से ट्वीट, रीट्वीट, पोस्ट, वीडियो और फोटो हटाने का निर्देश भी दिया है।

09.. यूएस प्रेसीडेंट और चीनी राष्ट्रपति के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग। शी जिनपिंग ने बाइडेन को इशारों में दी धमकी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार की देर रात चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के मुताबिक, ताइवान में अमेरिकी दखलंदाजी से नाराज चीनी राष्ट्रपति ने बाइडेन को इशारों में धमकी दे दी है।

10.. दिल्ली एनसीआर के ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। एक अगस्त से फिर चलेंगी 25 लोकल ट्रेनें।
दिल्ली एनसीआर के पैसेंजर ट्रेनों को एक अगस्त से फिर से चलाया जाएगा। ट्रेनों के चलने से दिल्ली, यूपी और हरियाणा के लोगों को फायदा होगा। बता दें कि इन ट्रेनों को कोरोना काल में बंद कर दिया गया था।

11.. अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताई अपनी परेशानी। कहा- ‘मेरे साथ कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार होंगे नाना पाटेकर और उनके बॉलिवुड माफिया!।
बॉलिवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “अगर मुझे कभी कुछ होता है तो बता दें कि मीटू आरोपी नाना पाटेकर और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार हैं। बॉलीवुड माफिया कौन हैं? वही लोग जिनके नाम एसएसआर मौत के मामले में बार-बार सामने आए।”

12.. यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स को सरकार ने दी बड़ी राहत। फ़ॉरेन मेडिकल ग्रेजुएशन इग्ज़ाम में बैठने की दी इजाजत।
केंद्र सरकार ने रूस, यूक्रेन जंग के दौरान स्वदेश लौटे 20 हजार मेडिकल छात्रों के भविष्य को लेकर आज बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को फ़ोरेन मेडिकल ग्रेजुएशन इग्ज़ाम में बैठने की इजाज़त दे दी है।

13.. यूपी में किया गया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। 20 पीसीएस और 13 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला।
यूपी में एक बार फिर 13 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें वैभव मिश्रा को मेरठ का एडीएम प्रशासन और अविनाश चंद्र मौर्य को मंडी परिषद में उप निदेशक बनाया गया है।

14.. बसपा सुप्रीमो मायावती ने लगाया बड़ा आरोप। बोलीं, ‘सांप्रदायिक एजेंडे पर काम कर रही योगी सरकार’।
बसपा सुप्रीमो मायावती योगी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि यूपी सरकार नफरती और सांप्रदायिक एजेंडे पर काम कर रही है। देश को इन ताकतों से बचाना है इसलिए अब बसपा की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है।

15.. बदले-बदले से नजर आ रहे हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। ‘साफ्ट हिन्दुत्व’ की ओर बढ़ने के मिल रहें इशारे।
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में लगे अखिलेश यादव अब बदले-बदले से दिख रहे हैं। ये हालिया तस्वीरें बता रही हैं। सपा प्रमुख गुरुवार को वाराणसी पहुंचे और अलग अंदाज में विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए, इसके बाद वे जौनपुर पहुंचे तो माथे पर चंदन लगाए दिखे।

16.. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक्शन पर पार्थ चटर्जी की पहली प्रतिक्रिया। केवल इतना बोले, कि ‘वक्त बताएगा…’।
शिक्षा घोटाले की वजह से अपना मंत्री पद गंवाने वाले पार्थ चटर्जी ने पहली बार इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जब उनसे पार्टी के इस फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि ये वक्त ही बताएगा।

17.. मेरठ में बाप ने बेटे को मारी गोली। जिला अस्पताल के लिए रेफर।
मेरठ जिले में परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल गांव में जमीनी विवाद को लेकर पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पिता को लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है।

18.. राष्ट्रपति विवाद पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कांग्रेस की ओर से दी सफाई। बोले: अधीर ने मान ली गलती, बात को न बढ़ाए भाजपा विकास पर दे ध्यान।
कांग्रेसी नेता अधीर रंजन के बयान पर मचे घमासान के बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कांग्रेस का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि अधीर ने जानबूझकर नहीं बोला, उनसे गलती हुई, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। भाजपा बेवजह मामले को तूल देकर लोगों का ध्यान न भटकाए।

19.. महाराष्ट्र सरकार का फाइनल हुआ कैबिनेट विस्तार। 65-35 के फॉर्मूले पर बनाए जा सकते हैं मंत्री!।
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार शपथ ले चुकी है, लेकिन अभी तक मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हुआ। सूत्रों ने बताया कि भाजपा और शिंदे गुट के बीच 65 और 35 प्रतिशत के हिसाब से मंत्री पदों का बंटवारा हो सकता है।

20.. योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लिया बड़ा फैसला। यूपी में हर परिवार का बनेगा फैमिली कार्ड, रोजगार और नौकरी में मिलेगी मदद।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एक नए परिवार कल्याण कार्ड की योजना बनाई है। इसके तहत सभी परिवारों की मैपिंग कर फैमिली कार्ड बनाया जाएगा। फैमिली कार्ड 12 अंकों का होगा। इस कार्ड से रोजगार और नौकरी में मदद मिलेगी।


