Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

डीएम साहब! मकान बिकाओ के पोस्टर चस्पा

  • नपा की अनदेखी, नालों की सफाई न होने से घरों में घुसा बारिश का पानी
  • सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात, निस्तारण जीरो

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: डीएम साहब! नगरपालिका प्रशासन द्वारा नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी घरों से लेकर सड़क एवं दुकानों में भरने से काफी नुकसान हो गया है। लगातार हो रही बारिश से नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते नगर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पनपने से नगर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं।

इसी परेशानी को लेकर नगर के मोहल्ला वासियों ने नपा की लापरवाही से त्रस्त होकर मकानों पर मकान बिकाओ के पोस्टर चस्पा कर दिये हैं। चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो परिवार के सदस्यों को लेकर नगरपालिका परिसर में आत्मदाह करने को विवश होंगे।

38 4

मवाना नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते बारिश का पानी घरों से लेकर सड़कों पर जमा होने से परेशान होकर नगरवासियों ने मकान के बाहर मकान बेचने के लिए नोटिस चस्पा कर दिये हैं। आरोप है कि नगरपालिका ईओ सुनील कुमार से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते नगर में स्थित नालों की सफाई कराने में खानापूर्ति की जा रही है।

जिसके कारण लगातार हो रही दो दिन से बारिश के बाद नगर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं। लगातार हो रही बारिश का पानी घरों से लेकर सड़कों पर जमा होने से जलभराव की स्थिति पनप गयी है। नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सुरेश सिंह, आनंद वाल्मीकि, आसिफ, प्रवेश , चिराग, मोनू गुप्ता आदि लोगों ने घरों के बाहर नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही को देखते हुए मकान बिकाओ के पोस्टर चस्पा कर दिये हैं।

अब देखने वाली बात होगी कि नगरपालिका ईओ सुनील कुमार लोगों के समक्ष आ रही परेशानियों का समाधान कर पाएंगे या नहीं। लोगों ने जल्द समाधान नहीं होने पर मकान बिकाओ के पोस्टर चस्पा कर परिवार समेत आत्मदाह करने की चेतावनी तक दे दी है। नगरपालिका प्रशासन ने नगर स्थित नालों की सफाई का ठेका सत्ताधारी पार्टी से जुड़े भाजपाइयों को 30 लाख रुपये का छोड़ा गया था, लेकिन बरसात से पहले नालों की सफाई कराने में खानापूर्ति कर कार्य की इतिश्री कर ली थी।

जिसका नमूना बेखूबी बारिश में देखने को मिल रहा है। नगरपालिका ईओ सुनील कुमार ने बताया कि नालों की सफाई कराई जा रही है। कुछ वार्ड में स्थित मकान निचले हिस्से में बने होने से घरों में पानी भरने की समस्या खड़ी हो गई है। नालों की सफाई कराने का काम कराया जा रहा है। किसी को मकान बिक्री करने की आवश्यकता नहीं है। जल्द से जल्द समाधान कराया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img