Home Uttar Pradesh News लखनऊ / आस-पास धर्मेंद्र सैंथवार व निर्मला पासवान होंगी भाजपा की एमएलसी प्रत्याशी

धर्मेंद्र सैंथवार व निर्मला पासवान होंगी भाजपा की एमएलसी प्रत्याशी

0
धर्मेंद्र सैंथवार व निर्मला पासवान होंगी भाजपा की एमएलसी प्रत्याशी

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद उप चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों के नाम शनिवार को घोषित किए। कर्नाटक की एक सीट के लिए भी प्रत्याशी तय कर दिया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इन नामों का ऐलान किया। बीजेपी ने यूपी में धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को विधान परिषद के उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। उपचुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि एक अगस्त है। वही यह दोनों एमएलसी की सीटें सपा नेता अहमद हसन की मृत्यु और ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे से खाली हुई है। ठाकुर जयवीर सिंह विधानसभा का चुनाव जीतकर एमएलसी की सीट से इस्तीफा दे चुके हैं।

उसके अलावा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में दूसरे राज्य कर्नाटक से उप चुनाव में बाबूराव चिंचानसूरू को प्रत्याशी बनाया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के धर्मेंद्र सिंह सैंथवार गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं, जबकि निर्मला पासवान प्रयागराज की रहने वाली हैं। निर्मला पासवान राष्ट्रीय महिला संवाद प्रभारी एससी मोर्चा के पद पर भी रही हैं। विधान परिषद की इन दो सीटों में से एक पर उप चुनाव समाजवादी पार्टी के नेता अहमद हसन के निधन से रिक्त हुई सीट पर हो रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में हुई मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक में इन सीटों को लेकर चर्चा हुई थी जिनमें से एक सीट किसी क्षेत्रीय अध्यक्ष के खाते में जाना तय माना जा रहा था वहीं दूसरी सीट के लिए लगातार पुरुष वर्ग को चुने जाने से महिलाओं की उपेक्षा का भी आरोप पार्टी पर लग सकता था उसको देखते हुए दलित बिरादरी से आने वाली निर्मला पासवान को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया।