Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने ओमसिंह हत्याकांड की एसआइटी जांच के आदेश दिए

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लक्सर के ओमसिंह चौहान हत्याकांड की एसआइटी जांच के आदेश दिए हैं। जनपद के तीन विधायकों मुख्यमंत्री से मिलकर हत्याकांड के शीघ्र खुलासे का अनुरोध किया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी का गठन करने के आदेश दिए हैं।

लक्सर कोतवाली के ओसपुर गांव निवासी शिक्षक ओम सिंह चौहान की 3 सितंबर की रात को सुल्तानपुर से घर लौटते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन, एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से नाराज क्षत्रिय चौहान कल्याण महासभा ने ओसपुर गांव में पंचायत कर हत्याकांड की एसआइटी या सीबीसीआइडी जांच की मांग की थी।

उन्होंने पंचायत में मौजूद विधायकों से भी सहयोग मांगा था। जिसके बाद खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, लक्सर विधायक संजय गुप्ता व रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ महासभा के पदाधिकारी देहरादून में मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने हत्याकांड की एसआइटी जांच कराने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस महानिदेशक को हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी का गठन करने तथा निष्पक्ष जांच कर हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने के आदेश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img