Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

धान खरीद न होने पर केंद्र प्रभारी को धूप में बैठाया

जनवाणी ब्यूरो |

लक्सर: धान खरीद केंद्र पर अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने केंद्र प्रभारी को धूप में बैठा लिया। बाद में उप संभागीय अधिकारी के आश्वासन पर किसान शांत हुए।

गोवर्धनपुर उप मंडी स्थल पर धान खरीद केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को किसान यहां अपनी फसल लेकर बेचने के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि यहां धान की खरीद नहीं हो रही थी। किसानों को कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पदाधिकारियों व किसानों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंचे उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने केंद्र प्रभारी कुलदीप कुमार से फोन पर बात की, इसके बाद केंद्र प्रभारी मौके पर पहुंचे। नाराज किसानों ने उन्हें अपने साथ धूप में बैठा लिया। काफी देर तक उन्हें धूप में बैठाए रखा गया। बाद में उप संभागीय अधिकारी लता मिश्रा ने किसानों से फोन पर वार्ता कर दो दिनों में व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।

इसके बाद किसान शांत होकर वापस लौट गए। केंद्र प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार केंद्र पर खरीद की जा रही है। वहीं उप संभागीय अधिकारी लता मिश्रा ने बताया कि वह केंद्र पर पहुंचकर किसानों से वार्ता करेंगी। समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान उकिमो के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, सुधीर चौधरी, मोनू प्रधान, चरण सिंह, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img