Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: आज पुरुष हॉकी टीम पर रहेगी नजर

  • वेटलिफ्टिंग में अजय-हरजिंदर से पदक की उम्मीद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में चौथे दिन भी वेटलिफ्टिंग में पदक मिलने की उम्मीद है। अब तक भारत ने कुल छह पदक जीते हैं, जिसमें तीन स्वर्ण और दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। ये सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। अब चौथे दिन भी वेटलिफ्टिंग में देश को दो पदक मिल सकते हैं।

इसके अलावा बॉक्सिंग में अमित पंघाल और पुरुष हॉकी टीम के मुकाबलों पर भी सभी की नजरें रहेंगी। पुरुष हॉकी टीम की मुकाबला इंग्लैंड के साथ है। टेबल टेनिस में पुरुष टीम सेमीफाइनल मैच में नाइजीरिया का सामना करेगी। आइए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का चौथे दिन का पूरा शेड्यूल।

स्विमिंग
पुरुष 100मी बटरफ्लाई हीट 6, साजन प्रकाश, दोपहर 3:51 बजे

टेबल टेनिस
पुरुष टीम सेमीफाइनल भारत बनाम नाइजीरिया, दोपहर 11:30 बजे

बॉक्सिंग
48 किग्रा से अधिक – 51 किग्रा (16 का राउंड) अमित पंघाल बनाम नामरी बेरी, शाम 4:45 बजे
54 किग्रा से अधिक – 57 किग्रा (16 का राउंड) हुसम उद्दीन मोहम्मद बनाम एमडी सलीम हुसैन, शाम 6:00 बजे
75 किग्रा – 80 किग्रा (16 का राउंड) आशीष कुमार बनाम ट्रैविस तपतुएटो, 2 अगस्त, रात 1:00 बजे

साइकलिंग
केरिन पहले दौर में त्रियशा पॉल, शुशिकला अगाशे, मयूरी लुटे, शाम 6:32 बजे
पुरुष 40 किमी अंक दौड़ क्वालीफाइंग राउंड, नमन कपिल, वेंकप्पा केंगालागुट्टी, दिनेश कुमार, विश्वजीत सिंह, शाम

6:52 बजे
पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम, रात 8:02 बजे
महिला 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल मीनाक्षी, रात 9:37 बजे

हॉकी
पुरुष पूल बी भारत बनाम इंग्लैंड, रात 8:30 बजे

वेटलिफ्टिंग
पुरुष 81 किग्रा – अजय सिंह, दोपहर 2:00 बजे
महिला 71 किग्रा – हरजिंदर कौर, रात 11:00 बजे

जूडो
पुरुष 66 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 – जसलीन सिंह सैनी, दोपहर 2:30 बजे
पुरुषों का 60 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 – विजय कुमार यादव, दोपहर 2:30 बजे
महिला 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल – सुशीला देवी लिकाबम, दोपहर 2:30 बजे
महिला 57 किग्रा एलिमिनेशन राउंड 16 – सुचिका तारियाल, दोपहर 2:30 बजे

स्क्वाश
महिला एकल प्लेट क्वार्टर फाइनल – सुनयना सारा कुरुविला, शाम 4:30 बजे
महिला एकल क्वार्टरफाइनल- जोशना चिन्नापा, शाम 6:00 बजे

लॉन एंड बोल्स
महिला चार सेमीफाइनल: दोपहर 1:00 बजे

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img