जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: सावन मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ पर विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर देवों के देव महादेव भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर आह्वान, गौरी-गणेश पूजन कराते हुए भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया।

