जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर पंचायत जलालाबाद स्थित हरिजन बस्ती के लोागें ने दूसरे संप्रदाय के लोगों पर शराब पीकर मौहल्ले में उत्पात मचाने और आते जाते लोगों से गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। इन लोगों ने संभावना जताई है कि यदि इन शराबियों का आलम यही रहा तो वहां की शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा है। इसे लेकर मौहल्लेवासियों ने सीओ से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

