जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: रविवार की रात नांगल सोती पुलिस को सूचना मिली कि गंगा खादर क्षेत्र में गन्ने के खेत में कुछ लोग भट्टी लगाकर कच्ची शराब बना रहे हैं। सूचना पर दरोगा देवानन्द सैनी, कांस्टेबिल विकास कुमार, कांस्टेबिल रितेश और कुलदीप कुमार रात में ही गंगा खादर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने गन्ने के खेत की घेराबन्दी करते हुए, मुल्की पुत्र गरीबा निवासी गांव रणजीतपुर, थाना लक्सर जिला हरिद्वार और गुल मोहम्मद पुत्र मंजूर निवासी गांव तिसोतरा थाना नांगल सोती जिला बिजनौर को भट्टी पर शराब बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से काफी मात्रा में शराब बनाने का लाहन, चार कैन कच्ची शराब लगभग 200 लीटर, एक टीन का कनस्तर, एक थाली, एक प्लास्टिक पाइप, एक तसला और लोटा बरामद किया। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।

