Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

महिला के अपमान पर तनी सीएम योगी की भौहें

  • गृह विभाग से रिपोर्ट तलब, गनर देने से लेकर हर बिंदु की होगी जांच, गिरेगी गाज
  • नोएडा मामले को लेकर दोषी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों सहित आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • प्रभारी निरीक्षक, एक सब इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल निलंबित, अन्य की भी चल रही जांच

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: नोएडा मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भौहें तन गई हैं। उन्होंने गृह विभाग से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही, गनर देने से लेकर हर बिंदु की जांच करने, दोषी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों सहित आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में प्रभारी निरीक्षक, एक सब इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और अन्य की जांच चल रही है।
सीएम योगी ने पूर्व में कई बैठकों में अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित किसी भी अपराध में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिलाओं को जागरूक करने के लिए सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान भी चला रही है। इसीलिए नोएडा मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की लिए टीमें गठित की।
मामले में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र गिरफ्तारी होगी। नोएडा पुलिस ने ईनाम भी घोषित किया है। वहां के प्रभारी निरीक्षक और घटना के बाद सोसाइटी में सुरक्षा के लिए लगाए गए एक सब इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। सोसाइटी में जाने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है। पीड़िता को दो पीएसओ दिए गए हैं। इस तरह की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगीं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img