Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव के निर्देश पर आज 9 से 15 अगस्त तक चलेगा घर-घर तिरंगा अभियान

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव के निर्देश पर आज 9 से 15 अगस्त तक चलेगा घर-घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के विभिन्न जनपदों में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालयों और अपने आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले वीर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति को समाजवादी नेताओं जयप्रकाश नारायण जी, डॉ0 राममनोहर लोहिया के नेतृत्व से गति मिली थी।

इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह, विकास यादव, एस.के. राय, फराज किदवई, के.के. श्रीवास्तव, डॉ0 हरिश्चन्द्र यादव, राधेश्याम यादव आदि भी उपस्थित थे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने गुलिस्तां कालोनी स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने आज कानपुर ग्रामीण की विधानसभा क्षेत्र बिठूर के कस्बा बिठूर में शहीदों को नमन करते हुए घर-घर राष्ट्रीय ध्वज कार्यक्रम में शामिल हुए।

लखनऊ के जियामऊ, पिपराघाट, मार्टिनपुरवा सहित कई अन्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज घरों में फहराया गया। इस कार्यक्रम में राज कुमार मिश्र, सुशील दीक्षित, नवीन धवन बंटी, देवेन्द्र सिंह यादव ‘जीतू‘, पूजा शुक्ला, सौरभ यादव, सुधा जायसवाल, लता आदि की भागीदारी रही।

विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मध्य विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। लखनऊ जनपद में श्री सीएल वर्मा, मोनू कन्नौजिया, विजय सिंह, वंदना चतुर्वेदी, शब्बीर खान, प्रदीप यादव, मुकेश साहू, सर्वेश यादव, प्रदीप शर्मा आदि ने भी तिरंगा ध्वज फहराया। मोहन लालगंज में श्री आर.के. चौधरी पूर्वमंत्री ने राष्ट्रध्वज फहराया।

आजमगढ़ में पूर्व मंत्री बलराम यादव विधायक आलम बदी, दुर्गा प्रसाद यादव चंद्रदेव राम, नफीस अहमद विधायक, राकेश यादव संग्राम सिंह विधायक, कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य, राधेश्याम सिंह, बलिया में नारद राय पूर्व मंत्री, जय प्रकाश अंचल विधायक, मऊ में राजीव राय, फैजाबाद में लीलावती कुशवाहा, बिंदकी में डॉ0 राजपाल कश्यप, गोरखपुर में संतोष यादव सनी, सुनील सिंह, गाजीपुर में जयकिशन साहू, शाहजहांपुर में तनवीर, मेरठ में राजपाल सिंह, मुरादाबाद में मोहम्मद फहीम, मैनपुरी में तोताराम यादव, अम्बेडकरनगर में विशाल वर्मा, कानपुर में इमरान मसूद, इलाहाबाद में पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव, कानपुर में अभिमन्यू गुप्ता, बस्ती में महेन्द्र सिंह यादव विधायक, आगरा में गौरव यादव, इलाहाबाद में आशुतोष सिन्हा एमएलसी ने अगस्त क्रांति दिवस पर राष्ट्रीय तिरंगा अभियान को गति दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img