- सुभारती संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस चित्र प्रदर्शनी का किया लोकार्पण
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य प्रेक्षागृह में मुक्तिगाथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विख्यात गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने सुभारती संस्कृति विभाग की पुस्तिका नमन का विमोचन किया। इसके साथ ही विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस चित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री मालिनी अवस्थी, जिलाधिकारी दीपक मीणा, सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा. जीके थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. शल्या राज, प्रतिकुलपति सैयद जफर हुसैन, कार्यक्रम संयोजक डा. विवेक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मालिनी अवस्थी ने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय देश के ज्ञात अज्ञात महापुरुषों, सेनानियों की स्मृति को अपने संस्कृति विभाग द्वारा संजोकर रखने का गौरवशाली कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि नमन पुस्तिका में जिस प्रकार हर महापुरुषों का जीवन परिचय व उनके बलिदान की गाथा लिखी गई है। इससे सभी देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रतिबंधित किये गये गीत के अलग रुप में प्रस्तुतीकरण ने नयी परम्परा को जन्म दिया है तथा हम सबके लिए व हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए इस प्रकार के गीत प्रेरणास्त्रोत की भांति कार्य करेगी। तथा प्रत्येक जनमानस में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करेंगे तथा देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की कुर्बानियों को अपने ह्रदय में संजोए रखते हुए राष्ट्रीय को सर्वोपरि रखेंगे।

इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, पीडीडीआरडीए, डीपीआरओ, बीएसए, सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति डा. जीके थपलियाल, रजिस्ट्रार जनरल विवेक सहित अन्य संबंदित अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

