Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

अभी भी जारी है संग्राम सिंह-पायल रोहतगी का वेडिंग रिसेप्शन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कॉमन वेल्थ हैवी वेट विनर संग्राम सिंह और एक्ट्रेस पायल रोहतगी की शादी को डेढ़ महीने भले बीत गए हैं लेकिन जश्न का सिलसिला अब तक चल रहा हैं। आगरा में ग्रैंड वेडिंग, दिल्ली और अहमदाबाद में रिसेप्शन के बाद अब इन दोनों ने कल शनिवार को मुंबई में जुहू के क्लब-द मिलेनियम होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया। जहां बॉलीवुड की नामी हस्तियों के अलावा राजनीति के क्षेत्र से जुड़े भी कुछ चेहरे नजर आए।

23 7

संग्राम सिंह और पायल रोहतगी को बधाई देने के लिए सबसे पहले निर्देशक मधुर भंडारकर,अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, बिंदु दारा सिंह, कांग्रेसी नेता संजय निरुपम पहुंचे। इसके बाद धीरे धीरे और भी लोगों का आना शुरू हुआ, जिसमें अभिनेत्री पूनम पांडे, कमेडियन सुनील पाल, एहसान खान, निर्माता निर्देशक धीरज कुमार, अभिनेत्री गौहर खान, फ्लोरा सैनी नजर आए।

24 4

इस अवसर पर संग्राम सिंह काले सूट में काफी जंच रहे थे तो वहीं अभिनेत्री पायल रोहतगी लाल पोशाक में काफी एलिगेंट लग रही थीं। पायल रोहतगी कहती हैं,”हम पति-पत्नी के रूप में अपने जीवन के एक खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं और संग्राम मेरी शादी का सबसे बड़ा तोहफा है।”

26 1

गौरतलब है कि अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह बीते 12 सालो से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद पायल और संग्राम ने रियलिटी शो लॉकअप के दौरान अपनी शादी का एलान किया था। इसके बाद दोनों ने पिछले महीने 9 जुलाई को शादी कर ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img