Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सीसीटीवी व लैपटॉप गायब करने वाले को पुलिस ने दबोचा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में हरियाणा पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम को हिरासत में ले लिया है। अब उससे गहन पूछताछ होगी। एक लैपटॉप और फोन मिला है। परिवार ने इस पर डीवीआर, लैपटॉप और सीसीटीवी गायब करने का आरोप लगाया था। वहीं मंगलवार को पुलिस ने डीवीआर भी बरामद कर ली थी।

जांच में सामने आया कि डीवीआर में मार्च माह के बाद की कोई रिकॉर्डिंग नहीं है। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में न्याय दिलाने के लिए अब खाप भी आगे आएंगी। पूनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र छातर ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सीबीआई जांच नहीं कराई तो खापों की बैठक बुलाई जाएगी। सोनाली फोगाट के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा कि जल्द ही तेरहवीं के बाद आदमपुर हलके के लोगों की बैठक बुलाएंगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फार्म हाउस में मंगलवार को जांच में एक डीवीआर मिली थी। जिसकी जांच पर पता लगा कि इसमें पिछले पांच महीने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस डीवीआर में मार्च तक की ही फुटेज हैं।

शिवम के मोबाइल कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

पुलिस शिवम के मोबाइल कॉल की डिटेल भी खंगालेगी। जिसमें पता लगाया जाएगा कि सोनाली की मौत के बाद सुधीर सांगवान ने उसे कितने बजे फोन किया। उस दिन शिवम के मोबाइल पर किस-किस के फोन आए। शिवम किन-किन लोगों के संपर्क में था। लैपटॉप, डीवीआर, दस्तावेज लेकर क्यों गया।

गोवा पुलिस आ गई है। हम शिवम नाम के शख्स से पूछताछ कर रहे हैं। वह यूपी के मेरठ-गाजियाबाद इलाके में था। वह अक्सर अपना फोन स्विच ऑफ कर देता था। आगे की पूछताछ के दौरान हमें एक लैपटॉप और फोन मिला है। मनदीप चहल, एसएचओ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img