जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली में चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास रविवार रात आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आग मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग को घटना की सूचना रात 10.40 के आसपास मिली।
Delhi | Visuals from outside a building near Chandni Chowk metro station where a fire broke out yesterday night
Fire is under control. A part of the building collapsed due to fire. Cooling operation underway. At the moment 10 fire tenders at the spot, says a fire dept official pic.twitter.com/JQJrWwZDPE
— ANI (@ANI) September 5, 2022
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से इमारत का एक हिस्सा ढह गया। कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। फिलहाल दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

