Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

शराब की दुकान हटाने पर अड़ी महिलाओं ने खोला मोर्चा

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: धामपुर तहसील क्षेत्र के गांव लंबिया में खोली गई देशी शराब की दुकान का गांव की महिलाओं ने विरोध करते हुए हाथों में झाडू लेकर जोरदार हंगामा किया। महिलाओं का साफ कहना था कि जब तक उनके गांव में शराब की दुकान नहीं थी तब तक उनके गांव का माहौल बहुत शांतिप्रिय था, लेकिन जिस दिन से दुकान खुली है गांव का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने शराब की दुकान हटाने की मांग की है।

गांव लंबिया में कुछ दिनों पहले देसी शराब की दुकान खुली है। मंगलवार को गांव की दर्जनों महिलाओं ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। तारावती देवी, दयावती, माया, शशि देवी, गुड्डी व सरोज आदि का आरोप है कि गांव में दुकान खुलने से महिला व युवतियों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। दो साल पहले भी दुकान खोली गई थी, लेकिन तब भी विरोध के बाद दो किमी दूर स्थानांतरित कर दी गई थी। महिलाओं का आरोप है कि उक्त दुकान पर गांव का ही एक व्यक्ति सेल्समैन के रूप में काम करता है। दुकान बंद होने पर वह घर से शराब बेचता है।

महिलाओं ने दुकान को हटाने की मांग की है। आबकारी निरीक्षक चांदपुर डा. अभय कुमार सिंह व धामपुर आबकारी निरीक्षक वीसी शुक्ला भारी बल के साथ मौके पर तैनात रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img