Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी शिक्षक इश्तियाक गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को ठाकुरद्वारा पुलिस ने जसपुर तिराहे पर शुक्रवार की शाम धर दबोचा। शिक्षक पुलिस की नजरों से बचते हुए कहीं भागने की फिराक में था लेकिन सिपाहियों ने उसे पहचान लिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद ठाकुरद्वारा पुलिस छेड़खानी के आरोपी शिक्षक इश्तियाक को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी लेकिन वह मोबाइल बंद कर घर से भाग गया था।

पुलिस ने इस मामले में उसके परिजनों को पकड़कर पूछताछ की लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण उसकी लोकेशन नहीं मिल रहा थी। शुक्रवार को सिपाहियों ने उसे जसपुर तिराहे पर जाते हुए देख लिया। इसके बाद थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह की टीम ने उसे पकड़ लिया।

पकड़ा गया आरोपी शिक्षक इश्तियाक सबलपुर गांव का मूल निवासी है। पूछताछ से पता चला कि आरोपी शिक्षक की दो साल पहले शादी हुई थी। पढ़ने में वह तेज तर्रार था। उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक थी लेकिन स्कूल में गलत हरकत करने से बाज नहीं आ रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आने पर वह तरह-तरह के बहाने बना रहा था लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसकी बहानेबाजी काम नहीं आई। आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस शनिवार को अदालत के समक्ष पेश करेगी।

कमालपुरी ढकिया मार्ग स्थित एक जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक इश्तियाक अहमद ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करते हुए छात्राओं से अश्लील हरकतें की थीं। शिक्षक के व्यवहार से सहमी छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। अभिभावकों के पूछने पर डरी सहमी छात्राओं ने शिक्षक की गंदी करतूतों का खुलासा किया। परिजनों के स्कूल पहुंचने से पूर्व ही शिक्षक भाग निकला था।

ठाकुरद्वारा में गिरफ्तार शिक्षक पुलिस से बचने के लिए ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में 48 घंटे तक छिपा था लेकिन परिजनों के पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर वह उनकी खोज-खबर लेने के लिए उत्तराखंड से निकला तो मुरादाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ठाकुरद्वारा पुलिस की पूछताछ के दौरान शिक्षक इश्तियाक ने बताया कि जसपुर में उसके दूर के रिश्तेदार रहते हैं। वह रिश्तेदार के यहां छिपकर रह रहा था।

रिश्तेदारों की मदद से वह परिवार के बारे में जानकारी लेता रहता था। पुलिस जब शिक्षक के परिजनों को पूछताछ के लिए पकड़कर थाने में लाई तो इसकी जानकारी मिलने पर वह परेशान हो गया था। उसने भागने की योजना बनाई थी लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। अब उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी। इस बारे में पूछने पर एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि पुलिस पीड़ित छात्राओं का मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज कराएगी। छात्राएं खुलकर मजिस्ट्रेट के समक्ष अपनी बातें रख सकती हैं। इसी आधार पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमे की धाराएं भी बढ़ाई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img