- जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) माध्यमिक शिक्षा विभाग गुलाब देवी तथा राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग संजय सिंह गंगवार के द्वारा गुरुवार को रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया। मंत्रीगणों ने दो बसों का फीता काटकर उदघाटन किया गया व बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।मंत्री धर्मपाल सिंह व अन्य मंत्रीगणों द्वारा बिजनौर बस स्टेंशन पर यात्रियों से बस सेवाओं की जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने परिसर में सीसीटीवी कैमरें का भी निरीक्षण किया।

