जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध पाराशर आदि के साथ लखनऊ विधानसभा में पहुंचे नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता आकाश कर्णवाल कान्हा की उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में नजीबाबाद नगर पालिका क्षेत्र में नया परसीमन के अंतर्गत लालूवाला, सुभाष नगर, आदर्श नगर, आरसीपुरम नहर तक, कोटद्वार रोड पर गीता नगरी, लक्ष्मी नगर कॉलोनी का नगर पालिका क्षेत्र का विस्तारीकरण करने के लिए विशेष आग्रह किया। इसके अलावा इन नेताओं ने कई अन्य मुद्दों पर भी उप मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा कर क्षेत्र का विकास कराने की मांग की।

