Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बलरामपुर नगर पालिका सीमा विस्तार की अनुमति मिलने पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: बलरामपुर नगर पालिका के सीमा विस्तार को प्रदेश सरकार द्वारा अनुमति दे दी गई है । इस हेतु नगर विकास मंत्री एके शर्मा द्वारा आश्वासन दिया गया था । बलरामपुर के विकास पुरुष सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में समाजसेवी, भाजपा नेता डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ एंव डीपी सिंह बैस ने 7 सितम्बर को नगर विकास एवं स्थानीय निकाय मंत्री ए के शर्मा से मिलकर अवगत कराया था कि बलरामपुर नगर पालिका सीमा विस्तार की पत्रावली शासन स्तर पर कई महीनों से लंबित है उन्होंने नगर विकास मंत्री से प्रार्थना पत्र लिखकर नगरपालिका बलरामपुर के सीमा विस्तार हेतु अनुमति प्रदान करने की मांग की थी जिस पर नगर विकास मंत्री द्वारा बलरामपुर नगर पालिका के सीमा विस्तार हेतु आश्वासन दिया गया था जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वीकार करते हुए पत्र जारी कर दिया है। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि बलरामपुर नगर पालिका के सीमा विस्तार की अनुमति मिल गई है परिसीमन का कार्य शीघ्र शुरू हो जायेगा । बलरामपुर नगर पालिका का सीमा विस्तार होने से इन राजस्व ग्राम के लोगों को नगरीय सुविधा का लाभ मिलेगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह बैंस ने बताया कि नगरीय विकास मंत्री ए के शर्मा द्वारा बलरामपुर नगर पालिका के सीमा विस्तार में राजस्व ग्राम कलवारी, विशुनीपुरविशुनापुर, सिरसिया,महादेव मिश्र, धुसाह,सेखुईकला,कोयलिया, बलरामपुर देहात को शामिल किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img