Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 06 अक्टूबर 2022, देखें वीडियो न्यूज़

 

01.. गाजियाबाद में संतों की पदयात्रा पर लगाई रोक। यति नरसिंहानंद को तीन दिन के लिए किया नजरबंद।

गाजियाबाद से मेरठ तक होने वाली पदयात्रा को रोक दिया गया है। गाजियाबाद के एसपी देहात और एसडीएम ने यात्रा शुरू होने से पहले ही डासना स्थित शिव शक्ति धाम पर पहुंच गए। अधिकारियों ने धारा–144 लागू होने की बात कही।

01 GZB


02.. दुर्ग में बच्चा चोरी के शक में तीन साधुओं की पिटाई। रास्ता भटक कर पहुंचे थे बस्ती में।

छत्तीसगढ़ में बच्चा चोरी के आरोप में साधुओं की पिटाई की गई। भिलाई में कुछ लोगों ने केशरिया वस्त्रधारी तीन साधुओं को बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि तीनों साधु रास्ता भटक कर बस्ती में पहुंच गए थे।

02 CHHATISGARH


03.. नागपुर में आरएसएस मुख्यालय घेरने की कोशिश। तनाव के बाद धारा 144 लागू।

महाराष्ट्र के नागपुर में आज उस वक्त तनाव फैल गया, जब भारत मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने आरएसएस मुख्यालय को घेरने की कोशिश की। इसके बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

03 NAGPUR


04.. भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम के विवादित बोल। कहा- भविष्य में जरूरी होंगे शस्त्र।

मेरठ जिले के सरधना में राजपूत उत्थान सभा के तत्वावधान में विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने फिर से विवादित भाषण देते हुए वर्ग विशेष पर निशाना साधा।

04 SANGIT SOM


05.. राष्ट्रपति पर उदित राज ने किया आपत्तिजनक ट्वीट। भड़की भाजपा, महिला आयोग ने भेजा नोटिस।

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुर्मू पर कई आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता का ट्वीट महिलाओं के प्रति उसका नजरिया है।

05 UDIT RAJ


06.. अंबानी परिवार को धमकी देने वाला गिरफ्तार। बिहार से मुंबई पुलिस ने दबोचा।

रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल को बम से उड़ाने और अंबानी परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाले को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने दरभंगा से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

06 MUMBAI


07.. कुंडली में एक्सपोर्ट कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग का छापा। गांबिया में 66 बच्चों की गई है जान।

कफ सिरप लेने के बाद अफ्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत के मामले को सोनीपत की एक दवा निर्माता कंपनी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़ में गुरुवार को कंपनी में पहुंची और जांच शुरू की।

07 HARIYANA


08.. अमेरिका में अपहृत चारों भारतवंशियों की हत्या। होशियारपुर के सिख परिवार के थे सदस्य।

अमेरिका में अपहृत चारों भारतवंशियों की मौत हो गई है। कैलिफोर्निया के शेरिफ ने उनके मारे जाने की पुष्टि की। मृतकों में एक दंपती, उनकी आठ महीने की बच्ची व बच्ची का चाचा शामिल है। चारों पंजाब के होशियारपुर मूल के सिख एनआरआई परिवार के सदस्य थे।

08 AMERICA


09.. मुंबई एयरपोर्ट से 80 करोड़ की हेरोइन बरामद। ट्रॉली बैग में छिपाकर लाया था केरल का आरोपी।

मुंबई एयरपोर्ट पर केरल के एक यात्री के पास से 80 करोड़ रुपये मूल्य की 16 किलो हेरोइन जब्त की गई है। राजस्व खुफिया निदेशालय डीआरआई ने यह कार्रवाई की।

09 KERAL DRUGS


10.. फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले। 12 संक्रमितों की हुई मौत।

देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,529 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है।

10 CORONA


11.. राहुल गांधी ने बांधे सोनिया गांधी के जूते के फीते। भारत जोड़ो यात्रा पहुंची हैं सोनिया गांधी।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दो दिन के अवकाश के बाद आज कर्नाटक के मांड्या जिले में राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर शुरू हुई। यात्रा में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं हैं।

11 SONIA GANDHI


12.. केरल में दो बसों की भीषण टक्कर। नौ लोगों की हुई मौत, 40 लोग घायल।

केरल में आज दो बसों के बीच भीषण टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

12 KERAL BUS


13.. थाईलैंड में 22 बच्चों समेत 34 लोगों की निर्मम हत्या। हमलावर ने खुद को भी मारी गोली।

थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में एक चाइल्ड कयर सेंटर में सामूहिक गोलीबारी में करीब 34 लोग मारे गए हैं। मृतकों में 22 बच्चे और 12 व्यस्क शामिल हैं। राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता अचयों क्रैथोंग के अनुसार यह घटना नोंग बुआ लाम्फू प्रांत की है। हमलावर ने अपने बच्चे और पत्नी को मारकर खुद को गोली से उड़ा ली।

13 THAILAND 1


14.. बंदूकधारियों ने मेयर समेत 18 लोगों की गोली मारकर हत्या की, सेना तैनात

मैक्सिको में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 18 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इस वारदात में मैक्सिको सिटी के मेयर की भी मौत हो गई है। पुलिस इसे सुनियोजित साजिश मान रही है। मृतकों में मेयर कॉनराडो मेंडोज़ा, उनके पिता, पूर्व मेयर जुआन मेंडोजा और शहर के अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

14 MAXICO 1


15.. मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक। अखिलेश यादव और परिजन अस्पताल में मौजूद।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत स्थिर है। वह वेंटिलेटर पर हैं। अखिलेश यादव और परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं। नेताजी के समर्थक उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

15 MULAYAM


16.. शाईन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम की गिरफ्तारी के प्रयास तेज। एमडी इजहार अंसारी से की पांच घंटे पूछताछ।

निवेश के नाम पर हजारों करोड़ की ठगी करने वाली कंपनी शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू की टीम लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए विदेश मंत्रालय से पत्राचार किया जा रहा है। वहीं कंपनी के एमडी व सीएमडी के करीबी इजहार अंसारी से लंबी पूछताछ की गई।

16 SHINE CITY


17.. मोनो रेल के लिए नगर निगम और एमडीए करेंगे अध्ययन। जल्द शुरू होगी प्रक्रिया।

मेरठ के श्रद्धापुरी से लेकर गोकलपुर तक मेट्रो चलाने की कवायद को पंख लगने शुरू हो गए हैं। नगर विकास विभाग की ओर से एमडीए और नगर निगम को जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम शहर में कॉम्प्रेहेंसिव मॉबिलिटी प्लान तैयार करेगा।

17 MEERUT 2


18.. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ रही मनमानी। 24 घंटे में भी दोगुना कट रहा टोल।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे टोल वसूलने में खूब मनमानी चल रही है। रोजाना दिल्ली-मेरठ का सफर करने वाले लोग 24 घंटे के अंदर भी दोगुना टोल देने पर मजबूर हैं। कई बार एनएचएआई के हेल्पलाइन नंबर पर गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।

18 MEERUT


19.. सिसौली में मनाई गई चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने दी श्रद्धांजलि।

मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली में आज स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। भाकियू अध्यक्ष रहे चौधरी स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

19 MUZAFFARNAGAR 1


20.. आगरा के 53 अस्पतालों में नहीं हैं आग से निपटने के इंतजाम। फिर भी बेखबर जिम्मेदार अधिकारी।

आगरा के आर मधुराज अस्पताल में लगी आग में डायरेक्टर और उनके दो बच्चों की जान चली गई। 10 बेड का ये अस्पताल बेसमेंट में संचालित हो रहा था। अगस्त में अग्निशमन विभाग ने शहर के कई अस्पतालों का निरीक्षण किया था। जिसमें 53 हॉस्पिटल में मानक पूरे नहीं मिले थे। इस पर सभी को नोटिस जारी किया गया। मगर, उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

20 AGARA

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img