Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

श्रीलंका को हराकर पाक ने जीता था खिताब

टी-20 विश्व कप: पहली बार की चैंपियन टीम इंडिया सिर्फ दो मैच ही जीत पाई 

ज्ञान प्रकाश |

मेरठ: इंग्लैंड में 2009 में आयोजित हुआ दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान के हिस्से में आया। पहले वर्ल्ड कप में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था, लेकिन इस बार पाकिस्तान पूरी तैयारी के साथ आया था और उसने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस बार12 टीमों ने हिस्सा था। जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया था। भारत और पाकिस्तान इस बार अलग-अलग ग्रुप में थे।

पाकिस्तान ग्रुप बी में मेजबान इंग्लैंड और नीदरलैंड के साथ था। पाकिस्तान को सबसे बड़ा डर इंग्लैंड से ही था और पाक के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने यूनुस खान की टीम को 48 रन से करारी पराजय का स्वाद चखाया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने केविन पीटरसन के ताबड़तोड़ 58 रन की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे।

जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में महज 137 रन ही बना सकी थी।  इस टूर्नामेंट में एक बार भी पाकिस्तान का सामना भारत के साथ नहीं हुआ था। ग्रुप बी में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को शिकस्त देकर वर्ल्ड कप 2009 में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। हालांकि इसके अगले मुकाबले में श्रीलंका ने उसे हरा दिया था, लेकिन फिर पाकिस्तान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और न्यूजीलैंड, आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल मुकाबला मजबूत साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना था।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने शाहिद अफरीदी के 51 रन की बदौलत 149 रन बनाए थे। 150 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम इस मुकाबले को 7 रनों से हार गई थी। बल्लेबाजी के साथ ही अफरीदी गेंदबाजी से भी चमके और 4 ओवर में महज 16 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। इस प्रदर्शन के लिए शाहिद अफरीदी को मैन आॅफ द मैच चुना गया था।

भारत ने पहला मैच बांग्लादेश के साथ खेला। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए पांच विकेट खोकर 180 रन बनाये थे। इसमें गौतम गंभीर ने 50,रोहित शर्मा 36, युवराज सिंह 41, धोनी ने 26 रन बनाये थे। बांग्लादेश की टीम 155 रनों पर आउट हो गई थी। भारत की तरफ से प्रज्ञान ओझा ने चार और इंशात शर्मा ने दो विकेट लिए थे। दूसरे मैच में टीम इंडिया ने आयरलैंड को आठ विकेट से शिकस्त दी थी।

आयरलैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाये थे, भारत ने रोहित शर्मा के 52 और गौतम गंभीर के 37 रनों के दम पर मैच जीत लिया था। तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को सात विकेट से हरा दिया था। भारत के 153/7 के जबाव में वेस्टइंडीज 157/3 बनाकर जीत गई थी। इस मैच में युवराज सिंह के 67 और यूसुफ पठान के 31 रनों के अलावा कोई नहीं चल पाया था। वेस्टइंडीज के डवेन ब्रेवो ने बैटिंग में 66 रन बनाए और चार विकेट भी लिए थे।

एक नजर 

  • श्रीलंका-138/6
  • कुमार संगकारा-64, एंजेलो मैथ्यूज-35, सनथ जयसूर्या-17, चमारा सिल्वा-14
  • गेंदबाजी-अब्दुल रज्जाक-3/20, शाहिद अफरीदी-1/20, उमर गुल-1/29
  • पाकिस्तान-139/2 (18.4 ओवर)
  • कामरान अकमल-37, शाहजेब हसन-19, शाहिद आफरीदी-54, शोएब मलिक-24
  • गेंदबाजी-मुरलीधरन-1/20, जयसूर्या-1/8
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: ओले और धूल भरी आंधी, कई राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के...
spot_imgspot_img