Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय खेलों में वूशु का शानदार आगाज

जनवाणी संवाददाता |

गांधीनगर: 36वें राष्ट्रीय खेलों में वूशु की प्रतियोगिताओं की आज से शुरुआत हुई। वूशु एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों का स्वागत किया। पहले दिन पुरुषों के ताइचीक्वान में एसएससीबी के ज्ञान दास सिंह और महिला वर्ग में अरुणाचल प्रदेश की मेपुंग लांबु ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। गांधी नगर में चल रहे नेशनल गेम्स में वूशु की शुरुआत शानदार तरीके से हुई।

पूरी दुनिया में वूशु में भारतीय खिलाड़ियों को मिल रही सफलताओं के कारण लोगों का ध्यान इस खेल की तरफ से तेजी से जा रहा है। इसके लिए वूशु एसोसिएशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा के नेतृत्व में टीम सकारात्मक प्रयास भी कर रही है। राष्ट्रीय खेलों में शामिल किए गए वूशु खेलों में पुरुषों के ताइचीक्वान और ताइजीजियान स्पर्धा में एसएससीबी के ज्ञान दास सिंह ने स्वर्ण, असम के सनमा ब्रहमा ने रजत और दिल्ली के अभिषेक महतो ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की।

महिलाओं की स्पर्धा में अरुणाचल प्रदेश की मेपुंग लांबू ने स्वर्ण, रेलू बो ने रजत और महाराष्ट्र की श्रावणी सोपान काटके ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा यूपी के अभिषेक बालियान, अलंकार सैनी, अनुज कुमार, चेतन चौहान और उत्तराखंड के निखिल भारती, मोहित ने मुकाबले जीते।

इस मौके पर आईओए के महासचिव राजीव मेहता, संयुक्त सचिव ओमकार चौधरी, स्पोर्टस यूनिवर्सिटी गुजरात के कुलपति डा. अर्जुन सिंह, आईपीएस पंकज नैन, सांसद नीर हरि अमीन,  उत्तराखंड के प्रमुख सचिव खेल अश्वनी कुमार,सुहैल अहमद आदि मौजूद थे।

37वें राष्ट्रीय खेल गोवा में होंगे आयोजित 

गोवा में राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण की मेजबानी करने के लिए गोवा सरकार की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने गोवा के मुख्यमंत्री के सचिव अजित राय को लिखे पत्र में कहा है कि आईओए 2023 में गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए गोवा सरकार के पूरे दिल से समर्थन देने से खुश है। गोवा प्रतिनिधिमंडल 12 अक्टूबर, 2022 को सूरत, गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आईओए ध्वज प्राप्त कर सकता है। 37वें राष्ट्रीय खेलों की तारीख 19वें एशियाई खेलों की तारीखों को ध्यान में रखते हुए तय की जाएगी, जो 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2022 तक हांग्जो, चीन में आयोजित की जाएंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img