Saturday, July 4, 2026
- Advertisement -

व्हाइट हाउस में ऐसे मनाई गई दीपावली, प्रेसीडेंट बाइडन ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिका में भी दिवाली का त्योहार पूरे जोश के साथ धूमधाम से मनाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन ने अपने सरकारी निवास व्हाइट हाउस में भारतीय-अमेरिकियों के साथ दिवाली का जश्न मनाया। इस दौरान दोनों समारोह में मौजूद भारतवंशियों के बीच पहुंचे और दिवाली की बधाई दी। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी मौजूद रहीं। इस दौरान नृत्य प्रस्तुति भी हुई।

दिवाली के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने संबोधन में दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने हथियार समर्थकों को कड़ा संदेश भी दिया। वहीं उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी अपने संबोधन में प्रकाश पर्व की बधाई दी।

अंधेरे पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाएंगे: कमला हैरिस

व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने के लिए आयोजित स्वागत समारोह के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पहले संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज रात हम दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों के साथ मिलकर दीया जलाएंगे और बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और अंधेरे पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाएंगे।

हमें न्याय के लिए लड़ना चाहिए: हैरिस

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि कई संस्कृतियों की तरह दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम दुनिया में एक दूसरे में और अपने आप में रोशनी देखें। यह हमें यह भी याद दिलाती है कि हमें शांति, न्याय के लिए लड़ना चाहिए चाहे फिर कोई भी ताकत नफरत और विभाजन फैलाती रहे।

आपकी मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं: बाइडन

उपराष्ट्रपति के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने समारोह को संबोधित किया। बाइडन ने कहा कि हम आपकी मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाले इस तरह का यह पहला दिवाली समारोह है। हमारे पास इतिहास में पहले से कहीं अधिक एशियाई-अमेरिकी हैं। हम दिवाली को अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए आपको धन्यवाद देते हैं।

राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि दिवाली हमें याद दिलाती है कि हममें से प्रत्येक के पास दुनिया में रोशनी लाने की शक्ति है। यह एक विकल्प है और हम इसे रोज चुनते हैं, चाहे यहां अमेरिका में हों या भारत में, जो आजादी के 75 साल मना रहा है।

बाइडन ने हथियार लॉबी को दिया कड़ा संदेश

राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने संबोधन में हथियार लॉबी को कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले कि मैं जाऊं (कार्यकाल खत्म करके), हम असॉल्ट हथियारों पर प्रतिबंध लगाएंगे। हमने पहले भी किया था, हम फिर करेंगे। हिंसक उग्रवाद एक खतरा है। इस देश में नफरत का कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं हो सकता। बता दें बीते कुछ महीनों में अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं; जिनमें कई मासूम लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

ऋषि सुनक का भी उल्लेख किया

अपने संबोधन के दौरान बाइडन ने ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने जा रहे भारतीय मूल के सांसद ऋषि सुनक का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हमें खबर मिली है कि ऋषि सुनक अब यूके के पीएम होंगे। कल वह राजा से मिलने जाने वाले हैं। यह बहुत ही आश्चर्यजनक है, एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह काफी मायने रखता है।

बॉलीवुड के गीत पर दी गई नृत्य प्रस्तुति

व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, प्रथम महिला जिल बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारतीय अमेरिकियों के बीच जाकर उनके साथ मुलाकात की और दिवाली की बधाई दी। इस दौरान बॉलीवुड के गीतों पर नृत्य प्रस्तुति भी दी गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

2026 Renault Kwid भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹4.53 लाख; नए फीचर्स और CNG विकल्प के साथ आई अपडेटेड हैचबैक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather: मानसून बना आफत, जम्मू-कश्मीर में बादल फटे, उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे बंद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img