Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

अभिनेता भी हिमेश और दर्शक भी हिमेश: केआरके

CINEWANI


अपने गाने और म्यूजिक से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया एक बार फिर से पर्दे पर एक्टिंग करते दिखाई देने वाले हैं। उन्होंने गुरुवार को अपनी नई फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ की घोषणा की है। यह उनकी साल 2014 में फिल्म द एक्सपोज की फ्रेंचाइजी है। हिमेश रेशमिया फिल्म के अपने आइकॉनिक किरदार रवि कुमार से स्पिन ऑफ कर रहें है।

उन्होंने ‘बैडएस रवि कुमार’ का टीजर रिलीज कर इस फिल्म की घोषणा की। टीजर में हिमेश रेशमिया का एक्शन अवतार देखने को मिला है। हिमेश रेशमिया की नई फिल्मों को लेकर अभिनेता और खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले केआरके (कमाल आर खान) ने कटाक्ष किया है। उन्होंने हिमेश रेशमिया की फिल्म का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया है।

केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ के मजे लिए हैं। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हिमेश रेशमिया की नई फिल्म बैडएस रवि कुमार की घोषणा। हिमेश ने लिखा है, हिमेश का संगीत, निर्देशन हिमेश ने किया, हिमेश द्वारा निर्मित है। अभिनेता भी हिमेश और दर्शक भी हिमेश।’


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img