Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

जनवाणी न्यूज़ टॉप 20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 05 नवंबर 2022

 


01.. पंचतत्व में विलीन हुए देश के प्रथम मतदाता। राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।

शिमला में घर से वोट डालने के दो दिन बाद स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता प्रथम मतदाता 105 वर्षीय श्याम सरण नेगी भरा-पूरा परिवार छोड़कर शनिवार को दुनिया से अलविदा कह गए। नेगी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

01 SHYAM NEGI


02.. ठग सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल-सत्येंद्र पर लगाया आरोप। बोला- शिकायत के बाद मिलीं धमकियां।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल को लिखी उसकी चिट्ठी सार्वजनिक होने के बाद से उसे सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक धमकियां दे रहे हैं।

02 SUKESH


03.. राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा। केजीएफ की कॉपीराइट से जुड़ा है मामला।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियोज में कांग्रेस ने फिल्म ‘केजीएफ’ के म्यूजिक का इस्तेमाल किया है।

03 RAHUL GANDHI


04.. डेरा ब्यास पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अमृतसर में डेरा राधा स्वामी, ब्यास पहुंचे और डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने डेरा का दौरा भी किया।

04 PM MODI SATSANG


05.. दिल्ली में पड़ोसी राज्यों के कारण फैल रहा प्रदूषण। नीतीश बोले- मैंने बिहार के लोगों को समझाया।

दिल्ली में भयावह प्रदूषण के कारण घुटन के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दिल्ली में प्रदूषण पड़ोसी राज्यों के कारण है।

05 BIHAR NITISH


06.. धोखाधड़ी केस में बुरी फंसीं हरियाणवी डांसर!। लखनऊ कोर्ट ने सपना पर तय किए आरोप।

लखनऊ की एक अदालत ने मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सहित चार अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में आरोप तय कर दिए हैं। अगली तारीख 12 दिसंबर को होगी।

06 SAPNA CHAUDHARY


07.. विधायक अब्बास अंसारी एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश। मनी लॉन्ड्रिंग केस में किया गया था गिरफ्तार।

विधायक अब्बास अंसारी को ईडी ने प्रयागराज की एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

07 ED


08.. गैंगस्टर लखबीर ने ली सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी। आरोपी को कोर्ट ने रिमांड पर भेजा।

कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा ने हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। लंडा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर यह जिम्मेदारी ली है। बता दें कि अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के विरोध में आज पंजाब बंद है।

08 AMRITSAR


09.. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर। दूर तक घसीटता रहा कार चालक।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में शुक्रवार की रात एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक कार में ही फंस गई। इसके बाद कार चालक बाइक को घसीटते हुए करीब एक किलोमीटर तक घसीट ले गया।

09 GZB CAR


10.. उपचुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर 5 को होगी वोटिंग।

यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान की घोषणा हो गई है। इन दोनों ही सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा।

10 ELECTION


11.. कर्नाटक के बीदर में ट्रक-ऑटो रिक्शा की टक्कर। सात महिलाओं की मौत, 11 घायल।

कर्नाटक के बीदर में एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए हैं। सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूर थीं।

11 KARNATAK


12.. विराट कोहली ने पैडी अप्टन के साथ मिलकर काटा केक। डिविलियर्स और भारतीय खिलाड़ियों ने किया विश।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली शनिवार पांच नवंबर को 34 साल के हो गए। विराट को उनके बर्थडे पर पूरी दुनिया से फैंस विश कर रहे हैं। बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने कोहली को बधाई दी हैं।

12 VIRAT KOHALI


13.. सहारनपुर में गोद से बच्चा छीनकर भागा युवक। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।

सहारनपुर जिले में पॉश ऐरिया मिशन कम्पाउंड में एक महिला की गोद से युवक उसका सात माह का बच्चा छीनकर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया और पीछा भी किया, लेकिन युवक कार में बैठकर भागने में कामयाब रहा।

13 SAHARANPUR


14.. ऑरेंज डीप नेक ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं प्रियंका। कातिलाना अंदाज देख उड़े फैंस के होश।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा कई वर्षों से अपने पति निक, बेटी मालती और परिवार वालों के साथ विदेश में रह रही हैं।

14 PRIYANKA CHOPDA


15.. पार्टी अध्यक्ष पद भी खतरे में, बढ़ेंगी इमरान की मुश्किलें। पाक सेना ने की कार्रवाई की सिफारिश।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। पाकिस्तानी सेना ने इमरान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है। वहीं, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष पद से हटाने की भी मांग की गई है।

15 IMRAN KHAN


16.. केंद्रीय कर्मियों को नहीं चाहिए ‘एनपीएस’। पुरानी पेंशन बहाली के लिए मैदान में उतरे कर्मचारी संगठन।

‘स्टाफ साइड’ की राष्ट्रीय परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कैबिनेट सेक्रेटरी को इसी सप्ताह एक पत्र लिखा है। जिसमें नेशनल पेंशन स्कीम ‘एनपीएस’ का विरोध किया है। इनकी मांग है कि एनपीएस खत्म कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए।

16 NPS SCHEME


17.. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पहुंचे बागपत। पार्टी नेताओं को दिया जीत का मंत्र।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह शनिवार को बागपत पहुंचे, जहां उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सभी पार्टी नेताओं से निकाय चुनाव में एकजुट होने का आह्वान किया।

17 BAGHPAT BJP


18.. पुलिस मुठभेड़ में लूट करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार। हथियार व बाइक बरामद।

मेरठ में परतापुर पुलिस ने मुठभेड़ में लूट करने वाले गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश के पास से पुलिस को अवैध हथियार व एक बाइक बरामद हुई है।

18 MEERUT 1


19.. वायु गुणवत्ता आयोग ने बंद कराए 42 उद्योग। धुएं, पराली और कूड़ा जलने से बढ़ रहा प्रदूषण।

मेरठ में बढ़ते प्रदूषण को लेकर काफी परेशानी हो रही है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश के बाद 42 उद्यमियों ने जेनरेटर पर आधारित अपने उद्योग बंद कर दिए हैं। औद्योगिक एसोसिएशन के मुताबिक परतापुर में 22 और उद्योगपुरम में 20 उद्योग बंद कर दिए गए हैं।

19 MEERUT INDUSTRY


20.. हमले की फिराक में थे हाइब्रिड आतंकी। सोपोर पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद।

कश्मीर संभाग के जिला सोपोर में पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं।

20 JAMMU

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img