Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

…तो तहजीब का नगर पकड़ेगा विकास की डगर?

  • निकाय चुनाव की दूसरी पंचवर्षीय योजना के लिए संभावित प्रत्याशियों के बड़े दावे

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने के बावजूद निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। वादों और दावों की लंबी फेहरिस्त के साथ संभावित प्रत्याशी वोटरों को लुभाने में लगे हैं। सीटिंग चेयरपर्सन पति मौजूदा कार्यकाल के विकास का हवाला देकर वोट मांग रहे हैं तो अन्य संभावित प्रत्याशी सड़क, अस्पताल, खेल मैदान, लाईब्रेरी निर्माण व अधूरे विकास को पूर्ण कराने के वादे के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं। आज पेश है शाहजहांपुर के संभावित प्रत्याशियों से चुनावी मुद्दों और प्राथमिकताओं को लेकर हुई बातचीत पर आधारित रिपोर्ट…

  • नाम: तबारकउल्ला खां
  • शिक्षा: आठवीं पास

राजनीतिक अनुभव: वर्तमान चेयरपर्सन राना खान के पति होने के नाते नगर पंचायत का तमाम काम खुद देखते हैं।

किए विकास कार्य: नगर पंचायत कार्यालय का जीर्णोद्धार, शाहजहांपुर में 80-90 गलियों में इंटरलॉकिंग कार्य, 16 हाईमास्ट स्टीट लाइट्स, पीएम आवास योजना के अंर्तगत 700 आवास, व 700 निजि शौचालय निर्माण, 35 नाले, 160 हैंडपंप, 22 फ्रीज, एमआरएफ सेंटर, विद्युत उपकेंद्र, सामुदायिक शौचालय का निर्माण, कब्रिस्तान की चारदीवारी, कस्बे में झंडा चैक का निर्माण, पेयजल के लिए पाइप लाइन लगवाई। तालाबों की सफाई। एक इंटर कॉलेज निर्माणाधीन।

प्राथमिकताएं: वर्तमान कार्यकाल के विकास कार्यों को पूर्ण कराना, डंपिंग ग्राउंड, क्रिकेट मैदान, स्थानीय स्तर पर लाइब्रेरी पेयजल की समस्या निस्तारण के लिए दूसरी पानी की टंकी का निर्माण, जनता को स्वास्थ्य लाभ के लिए पीएचसी का निर्माण कराया जाएगा।

  • नाम: वसीउर्रहमान
  • शिक्षा योग्यता: बीए

राजनीतिक अनुभव: शाहजहांपुर की अंतिम प्रधान सदफ खान के पति होने के नाते पंचायत का तमाम काम खुद देखा।

किए विकास कार्य: डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ग्राम पंचायत योजना अंर्तगत चार मकान, इंटरलाकिंग से पांच रास्तों का निर्माण, सोलर व सेंसर लाइटें लगवाईं। विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन कराईं।

28 5

प्राथमिकताएं: कस्बे की सुंदरता के लिए चार गेटों का निर्माण, तालाब का सौंदर्यीकरण, इलाज के लिए सीएचसी का निर्माण, शुद्ध पेयजल के लिए दूसरी टंकी निर्माण, सीवर लाइन, एंबुलेंस व अंतिम यात्रा वाहन की व्यवस्था, युवतियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था, लाइब्रेरी निर्माण, शादी, पार्टियों में मुफ्त जेनरेटर, विधवा, वृद्ध और दिव्यांगों को पेंशन की व्यवस्था, गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग के लिए तत्पर।

  • नाम: अयाज खां
  • शिक्षा: आठवीं पास

राजनीतिक अनुभव: डेढ़ दशक से बीएसपी कार्यकर्ता

प्राथमिकताएं: नहर पुल से नानपुर सीमा तक मेरठ-गढ़ रोड के दोनों ओर इंटरलॉकिंग लगवाना, तालाब का सौंदर्यीकरण, प्राकृतिक आपदा आंधी में विद्युत आपूर्ति ठप होने पर जनरेटर से स्टीट लाइट जलाने की व्यवस्था, दूसरी टंकी, क्रिकेट मैदान, गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीएसची, और तीन बीघा भूमि देकर अंत्येष्टी स्थल का निर्माण, अंतिम यात्रा वाहन, एंबुलेंस की व्यवस्था। गरीब-मजदूरों की मदद को सदैव तत्पर।

  • नाम: नवनीत अग्रवाल
  • शिक्षा: बीए

राजनीतिक अनुभव: पूर्व मंडलाध्यक्ष भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ माछरा

प्राथमिकताएं: नगर में सड़क, नालों व तालाब की सफाई, स्वास्थ्य सुविधा के लिए सरकारी अस्पताल, पार्क स्टेडियम का निर्माण, कस्बे में बेसिक, माध्यमिक के साथ उच्च शिक्षा को बेहतर करने के प्रयास, बागवानी, नर्सरी कारोबार और मंडी को सरकारी योजनाओं के जरिए उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

  • नाम: इमरान अहमद
  • शिक्षा: एमकॉम

राजनीतिक अनुभव: आरंभिक दौर

प्राथमिकताएं: नगर में इंटर कॉलेज, लाइब्रेरी, सरकारी अस्पताल, पार्क, स्टेडियम निर्माण कराया जाएगा। नालों की सफाई, तालाबों का सौंदर्यीकरण, कस्बे में रोजगार सृजन के अवसर उपलब्ध कराने और व्यापार को बढ़ावा देने के प्रयास रहेंगे। पात्रों के लिए सरकारी राशन की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।

नगर निकाय की वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़झाला

सरूरपुर: आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए विशेष मतदाता पखवाड़े के तहत नगर पंचायत हर्रा में मतदाता सूची भारी गड़बड़झाला देखने को मिला है। जहां मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए काफी बद दाताओं ने आवेदन किए थे, लेकिन मतदाता सूची में अधिकतर लोगों के नाम नहीं शामिल होने से जहां नगर के संभावित प्रत्याशियों को जोर का झटका लगा है। वहीं मतदाताओं में भी नाम नहीं जुड़ पाने से आक्रोश है।

दरअसल, नगर निकाय चुनाव को लेकर हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा नगर पंचायतों में विशेष मतदाता जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां नियुक्त बीएलओ ने वार्ड के हिसाब से नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त किए थे तो वही विलोपित मतदाताओं के नाम काटने का भी काम किया गया था, लेकिन हाल ही में नई प्रकाशित वोटर लिस्ट में काफी गड़बड़झाला देखने को मिला है।

जहां नाम जुड़वाने के लिए किए गए आवेदन के बाद भी ज्यादातर मतदाताओं के नाम नई वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए है। इसे लेकर जहां नगर के मतदाताओं में आक्रोश है तो वहीं दूसरी ओर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर चुके संभावित प्रत्याशियों के भी होश उड़े हुए हैं। इस प्रकरण को लेकर फिलहाल कस्बा हर्रा की राजनीति गरमाई हुई है तो वहीं दूसरी ओर इस पर मामले को लेकर लोगों ने चुनाव आयोग व अन्य अधिकारी से शिकायत करने की बात कही है।

आंकड़ों के मुताबिक वार्ड-6 में बीएलओ द्वारा लगभग 115 वोट का परिवर्धन किया गया था,जबकि 54 वोट विलोपित की, लेकिन मात्र 31 वोट ही परिवर्धन हो पाई। इसी तरह वार्ड-9 में परिवर्धन और विलोपित में कोई खास संशोधन नहीं हो पाई। जबकि वार्ड-7 में 168 परिवर्धन और 93 वोट विलोपित की गई थी, लेकिन यहां कार्रवाई शून्य रही। जबकि वार्ड-8 में परिवर्धन 183 और विलोपित 225 की गई थी,

लेकिन संशोधन के तहत यहां भी कार्यवाही बिल्कुल शून्य मिली। इसी तरह वार्ड-12, 13, 14 में काफी संख्या में परिवर्धन किये गये थे, लेकिन एक भी परिवर्धन या विलोपन होकर वोटर लिस्ट नहीं आ पाई हैं, इसी तरह वार्ड 15 में परिवर्धन लगभग 342 वोट व विलोपन 48 की गई थी, लेकिन केवल 46 वोट विलोपित हो पाई। जबकि परिवर्धन की कार्रवाई शून्य रही।

रविवार को बीएलओ द्वारा नई प्रकाशित वोटर लिस्ट मतदाताओं को दिखाई गई तो देखकर उनके होश उड़ गए। जहां पहली बार वोट डालने का सपना लिए आतुर मतदाताओं ने आवेदन के आवेदन करने के बाद भी उनकी वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़ पाया। ऐसे में ज्यादातर मतदाताओं में जहां आक्रोश है।

वहीं कुछ लोगों ने धांधली की का आरोप लगाते हुए वोटर लिस्ट में गड़बड़झाला करने का आरोप लगाया है। इस प्रकरण को लेकर फिलहाल कस्बे की राजनीति गरमाई हुई है और मामले की जांच कर सही तरीके से वोटर लिस्ट का कार्य किए जाने की दोबारा से अधिकारियों से मांग की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img