Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे देवबन्द

  • बोले, देवबंद को वर्ल्ड क्लास मॉडर्न स्टेशन बनाया जाएगा
  • माँ बाला सुंदरी देवी के किए दर्शन, भाजपाइयों ने किया ज़ोरदार स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव सोमवार सुबह करीब 8.40 बजे स्पेशल ट्रेन से धार्मिक नगरी देवबंद पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। देवबंद दौरे पर आए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो का भाजपाइयों ने ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देवबंद को वर्ल्ड क्लास मॉडर्न स्टेशन बनाया जाएगा। स्टेशन के निरीक्षण एवं अन्य रेलवे कार्यक्रमों के लिए ही वह जनपद सहारनपुर के दौरे पर आए हैं।

इसके उपरांत रेल मंत्री सीधे मां श्री त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचे और माँ के दर्शन का आशीर्वाद लिया। माँ के दर्शन के उओरांत अश्वनी वैष्णव महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम पहुंचे और स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने योग गुरु स्वामी दीपांकर महाराज से भी मुलाकात की।

केंद्रीय रेल मंत्री देवबन्द में करीब 5 घंटे रुकेंगे। वह यहां कार्यकर्ताओं से भी बैठक करेंगे। दोपहर 1:30 वह कार द्वारा यहां से रामपुर मनिहारान जाएंगे और वहां से सहारनपुर पहुंचेंगे।

भाजपाइयों ने रेल मंत्री का किया स्वागत

देवबन्द: केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के देवबंद आगमन के चलते यहां रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों और कई जनपदों के भाजपा नेताओं का सुबह से ही जमावड़ा बना है। लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, मोहित बेनीवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी सहित भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। वहीं डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा सहित जिले के आला अधिकारी भी मौजूद हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img