Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

आलिया-रणबीर संग वायरल हुई बेटी की तस्वीर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। आलिया भट्ट ने अभी हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। जिसके बाद से आलिया और रणबीर कपूर को बधाई देने वाले लोगों की लाइन लगी हुई है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स तक आलिया और रणबीर कपूर को बधाई दे रहे है। इसी बीच आलिया और रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों अपने साथ एक बच्चा लिए हुए दिखाई दे रहे है।

आलिया भट्ट अभी हाल ही में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। इसके बाद आलिया भट्ट के फैंस उनकी बेटी की पहल झलक देखने के लिए बेताब नजर आ रहे है। इसी बीच में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें दोनों बच्चा लिए हुए नजर आ रहे है।

सोशल मीडिया पर कई लोग इन तस्वीरों को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नई तस्वीर कह कर शेयर कर रहे है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वो काफी पुरानी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img