- मेले में हजारों ने लगाई गंगा के पवित्र जल में डुबकी, मेले में महिलाओं जमकर की खरीदारी
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: पौराणिक कार्तिक गंगा स्नान मेला श्रद्धालुओं के पहुँचने से अध्यात्म और आस्था के संगम से भर गया। मेले में पहुँचे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा की निर्मल धार में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना का कार्य सोमवार की आधी रात से शुरू कर दिया था। इस दौरान शांत रहने वाला गंगा का तट भक्तजनों के जयकारों से गुज रहा था। वही मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की जबकि पुलिस सुरक्षा की जिमेदारी को निभाते हुए लगातार गस्त कर रही थी।

