Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा मैय्या में लगाई आस्था की डुबकी

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया है। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ आश्रमों व मंदिर में पहुंच कर प्रसाद चढ़ाकर दर्शन कर साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया और सत्संग और कथाओं को सुना भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी रात पुलिस के अधिकारियो ने गस्त की है। श्रद्धालुओं का नगरी में तांता लगा रहा मेला सकुशल संपन्न कराने पर क्षेत्र के लोगो ने क्षेत्रधिकारी भोपा रामाशीष यादव व सुशील कुमार सैनी प्रशंसा की है।

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में जिला पंचायत की ओर से मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें लाखों श्रद्धालु अपनी भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली से मुख्य गंगा स्नान से करीब 8 दिन पहले आकर अपना डेरा डाल कर रहने लगे थे और गंगा में स्नान कर पुण्य कमा रहे थे। श्रद्धालुओं ने रात्रि में 12 बजे से मुखिया स्नान करना शुरू कर दिया था तथा श्रद्धालु स्नान कर कर पुण्य कमा रहे थे। गंगा स्नान मंगलवार को पूरे दिन देर शाम तक चला गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने खिचड़ी, हलवा ,पूरी सब्जी आदि के रूप में भंडारे का प्रसाद लिया। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पुरोहित मंदिरों के परिसर में भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर पंडितो को दान दक्षिणा दी। वही गरीब लोगों के बीच पहुंच कर वस्त्रों का दान भी किया ओर बाद में श्रद्धालु अपने परिजन के वापस लौट गए।

7 11

मंदिरों में पहुंच अपने गुरुओं का लिया आशीर्वाद

गंगा स्नान करने के लिए आए श्रद्धालुओं ने अपने गुरु के पास पहुंच आशीर्वाद लिया जिसमें भागवत पीठ स्वामी ओमानंद जी महाराज ,स्वामी गुरुदत्त महाराज, महामंडलेश्वर केशवानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज ,स्वामी कृपाल दास जी ,महाराज स्वामी उत्तम गिरी महाराज, साध्वी माता राज नंदेश्वरी, आदि ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

5 9

गंगा स्नान के बाद गंगा घाट सहित तीर्थ नगरी में लगा गंदगी का अंबार

गंगा स्नान मेला समाप्त होने के बाद श्रद्धालु तीर्थ नगरी छोड़कर अपने गांव व शहर की ओर लोट गए मेले में श्रद्धालुओं के जाने के बाद गंदी कचरा नगर की गली मोहल्ले मुख्य चौराहे मेला परिसर गंगा घाट पर पूजा सामग्री कपड़े आदि सहित पुरी तीर्थ नगरी में कचरा फैला पड़ा है, जिससे सभी जहां गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। वही तीर्थ नगरी के प्रमुख समाजसेवी में पंडित विनोद शर्मा ,नीरज रॉयल शास्त्री ,अजय कृष्ण शास्त्री, प्रधान राजपाल सैनी, सुरेंद्र चौधरी, गुड्डू ,मांगेराम फौजी आदि ने प्रशासन से तीर्थ नगरी की सफाई कराने की मांग की है।

कार्तिक गंगा स्नान मेले में किन्नरों ने स्नान के बाद की पूजा अर्चना

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में कार्तिक गंगा स्नान मेले के अवसर पर सुबह सवेरे गंगा घाट पर पहुंचे राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर के साथ मोहिनी किन्नर, निक्की किन्नर, जूली किन्नर, हिना किन्नर आदि ने गंगा घाट पर पहुंच स्नान करते हुए पूजा अर्चना की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img